• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति विज्ञान शिक्षक सम्मान समारोह-2025′ एवं ‘व्याख्यान ‘ कार्यक्रम आयोजित

24/11/25
in उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
19
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter


कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
श्रीनगर गढ़वाल। ‘आखर चैरिटेबल ट्रस्ट’ का पांचवां ‘शिव दर्शन सिंह नेगी स्मृति विज्ञान शिक्षक सम्मान, वर्ष-2025’ एवं ‘व्याख्यान’ कार्यक्रम विज्ञान- गणित शिक्षण के क्षेत्र में नवाचार करने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदर्श शिक्षक, प्रसिद्ध समाज सेवी स्व० शिवदर्शन सिंह नेगी (पूर्व प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. मंजाकोट चौरास, टिहरी गढ़वाल) की जयन्ती के उपलक्ष्य में ‘आखर चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा विगत वर्षों की भांति अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, गोला बाजार श्रीनगर गढ़वाल’ में ‘ शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति विज्ञान शिक्षक सम्मान समारोह-2025’ एवं ‘व्याख्यान ‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
यह स्व० नेगी की जयन्ती के उपलक्ष्य में ‘आखर’ का पांचवां आयोजन था। वर्ष -2021 से ‘आखर ट्रस्ट’ द्वारा स्व.शिवदर्शन सिंह नेगी की जयन्ती के अवसर पर उनकी स्मृति में ‘शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान’ एवं ‘स्व० शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति व्याख्यान’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी।
कार्यक्रम में इस वर्ष यह सम्मान (शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान, वर्ष -2025) विद्यालयी शिक्षा स्तर पर विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अपने छात्रों को विज्ञान गतिविधियों में राज्य के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करवाने हेतु रसायन विज्ञान की प्रवक्ता श्रीमती गीता चौहान राजकीय इंटर कॉलेज जखण्ड,टिहरी गढ़वाल को प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप सम्मानित शिक्षिका को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, विशेष आखर स्मृति चिह्न एवं पाँच हजार एक सौ (5100/-) रुपए की धनराशि भेंट की गई। साथ ही उनके छात्र निर्मल पंवार जिसने राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया उसको भी आखर की ओर प्रथम शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान छात्र सम्मान’ से सम्मान पत्र एवं आखर स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, स्व० शिवदर्शन सिंह नेगी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पण, शिक्षिका राधा मैंदोली द्वारा गढ़वाली सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई। सभी मंचासीन अथितियों का स्वागत माल्यार्पण, बैच अलंकरण एवं बुके देकर किया गया। कार्यक्रम व सम्मान समारोह की स्मृति के रूप में ‘आखर स्मृति चिह्न’ सभी मंचासीन अथितियों को सादर भेंट किए गए।
कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के मुख्य अथिति वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ० आलोक सागर गौतम (भौतिक विभाग, हे.न.ब. गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल) ने ‘आखर ट्रस्ट’ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्व० नेगी जिन्होंने समाज एवं शैक्षिक जगत में अपना चिर स्मरणीय योगदान दिया है, उनको याद किया जाना बहुत आवश्यक है।’ उन्होंने आखर ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की। साथ ही इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जो कि वायुमंडलीय एवं पर्यावरणीय भौतिकी के क्षेत्र में अग्रणी शोधकर्ता हैं ने आकाशीय बिजली एवं मौसम, जलवायु परिवर्तन, वायु की गुणवत्ता, श्रीनगर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर प्रभाव, बादल निर्माण, जलवायु अध्ययन एवं उत्तराखण्ड में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस आधारित मौसम पर भी अपना प्रभावशाली वक्तव्य रखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि – ‘आज के समय में स्व० शिव दर्शन सिंह नेगी जैसे व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वर्तमान में जो शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ – साथ अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं ऐसे शिक्षक- शिक्षिकाओं को आखर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जाना एक बेहतरीन पहल है।
आखर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘स्व. नेगी जी का व्यक्तित्व हमेशा कुछ न कुछ नया करने एवं समाज हेतु भी कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करता है। यह कार्यक्रम उनकी जयन्ती के उपलक्ष्य में विगत पांच वर्षों से हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है, ताकि उनके द्वारा समाज एवं शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों से अन्य एवं सभी शिक्षक साथी परिचित हो सकें और प्रेरित हो सकें।’
इस सम्मान से वर्ष -2022 में सम्मानित शिक्षक डॉ० हर्षमणि पाण्डेय (गणित प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज हिंसरियाखाल, टिहरी) ने कहा कि स्व० शिवदर्शन सिंह नेगी द्वारा रचित महत्वपूर्ण एवं नवाचारी पुस्तक ‘विज्ञान-गणित गीतिका ‘ पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा कि विज्ञान -गणित गीतिका पुस्तक में स्व. नेगी ने विज्ञान और गणित के सिद्धांतों को पहेली, गीत, संवाद और कहानी के माध्यम से बहुत रोचक और व्यावहारिक ढंग से समझाया है। ‘साथ ही डॉ० हर्षिमणि पाण्डेय ने मानव के उन होर्मोंन्स का बखूबी जिक्र किया जो किसी व्यक्ति की सोच एवं विचारों को प्रभावित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के डॉ० प्रदीप अंथवाल जी ने इस अवसर पर कहा कि ‘स्व० नेगी जी ने शिक्षा के क्षेत्र, छात्र हित एवं समाज में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाई। साथ ही कहा कि – ‘इस कार्यक्रम का उद्देश्य और सार्थकता बहुत पवित्र है जिसमें एक आदर्श शिक्षक की स्मृति में किसी शिक्षक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिवर्ष किसी वर्तमान आदर्श शिक्षक या शिक्षिका को सम्मानित किया जाता है जो कि ऐसा प्राय: कम ही दिखाई देता है।’
प्रखर वक्ता, विज्ञान ब्लॉक समन्वयक कीर्तिनगर एवं राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता कमलेश चंद्र जोशी ने इस अवसर पर स्व० शिवदर्शन सिंह नेगी सिंह नेगी के व्यक्तित्व और कृतित्वों को को याद करते हुए कहा कि स्व० शिवदर्शन सिंह नेगी एक आदर्श शिक्षक थे एवं सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने वैज्ञानिक सोच के ‘आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस ‘ पर अपना प्रभावी एवं सारगर्भित वक्तव्य रखते हुए इसके लाभ एवं हानि पर उदाहरण देकर प्रकाश डाला।
इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र निर्मल पंवार की मार्गदर्शिका एवं इस वर्ष ‘शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने वाली शिक्षिका गीता चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्व. शिवदर्शन नेगी की स्मृति में दिया जाने वाला यह सम्मान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं गौरव की बात है क्योंकि स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी एक ऐसी महान विभूति हुए हैं जिनका व्यक्तित्व हम सभी शिक्षकों एवं समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है।शिक्षा जगत में उनके अवदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही कहा कि अपने शिक्षक साथियों के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।यह सम्मान समारोह ‘स्व० शिवदर्शन सिंह नेगी की धर्मपत्नी, अवकाश प्राप्त शिक्षिका एवं ट्रस्ट की संरक्षक बिमलेश्वरी नेगी के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सदस्य एवं राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में कार्यरत जीव विज्ञान प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह नेगी जी ने किया। साथ ही उन्होंने स्व० शिवदर्शन सिंह नेगी का व्यक्तित्व, उनके द्वारा शिक्षा जगत और समाज में दिए गए योगदान को सबके सम्मुख रखा। शिक्षक राधा मैंदोली ने सम्मानित होने वाली शिक्षिका गीता चौहान का परिचय एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को सबके सम्मुख रखा। अनीता काला ने सम्मानित होने वाली शिक्षिका एवं कु. श्वेता पंवार ने सम्मानित होने वाले छात्र निर्मल पंवार के सम्मान पत्र का वाचन किया।
कार्यक्रम एवं सम्मान समरोह में लक्ष्मी रावत (मुख्य ट्रस्टी -आखर ट्रस्ट), कु० श्वेता पंवार, रीजनल रिपोर्टर की संपादक गंगा असनोड़ा थपलियाल, अवकाश प्राप्त शिक्षिका एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार उमा घिल्डियाल, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य अवधेश मणि लाल, शोधार्थी राकेश जिर्वाण हंस, अंजना घिल्डियाल, भूपेंद्र सिंह नेगी, नन्द किशोर नैथानी, कवयित्री एवं शिक्षिका राधा मैंदोली, शिक्षक डॉ० हर्षमणि पाण्डेय, अवकाश प्राप्त शिक्षिका बीना मेहरा, संगीता पंवार, कु० प्रिया पंवार, शुभम, चंद्रशेखर मेवाड़, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से किरन एवं चरण सिंह, सहित कई अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति थी।
अन्त में ‘आखर ट्रस्ट ‘के अध्यक्ष संदीप रावत ने कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, कार्यक्रम में उपस्थित आखर के सभी सदस्यों, ट्रस्ट की संरक्षक एवं स्व० शिवदर्शन सिंह नेगी धर्मपत्नी बिमलेश्वरी नेगी का आभार व्यक्त किया।

Share8SendTweet5
Previous Post

ग्वालदम -देवाल-वाण-तपोवन सड़क को बीआरओ को सौंपने की मांग को लेकर ब्लॉक सभागार में सर्वदलीय बैठक आयोजित

Next Post

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक पूजा अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गये

Related Posts

उत्तराखंड

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026
70
उत्तराखंड

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
16
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

October 27, 2026
7
उत्तराखंड

बीकेटीसी )के अस्थायी कर्मचारियों का धरना बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से वार्ता के बाद समाप्त

October 27, 2026
5
उत्तराखंड

हर्षिल घाटी के रसीले सेब मंडियों में पहुंचने को तैयार

October 27, 2026
6
उत्तराखंड

उम्मीदों के ‘पहाड़’ पर सियासत का ‘गैरसैंण’

October 27, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37386 shares
    Share 14954 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.