हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
विकासखंड देवाल के अंतर्गत ग्राम ल्वाणी के पिलखड़ा में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले ‘श्री राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले’ को उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘राजकीय मेला’ घोषित कर
दिया गया है। मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर ल्वाणी गांव के साथ ही क्षेत्र जनता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त किया हैं।
वर्ष 2005 से श्री नंदादेवी राजजात यात्रा एवं प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली नंदा लोकजात यात्रा के मुख्य पड़ाव पिलखड़ा, ल्वाणी में मां भगवती के प्रांगण में आयोजित होने वाले श्री राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले को राज्य सरकार ने राजकीय मेला घोषित कर दिया हैं। 2025 में आयोजित हुएं मेले के दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने बतौर मुख्य अतिथि इस मेले को राजकीय मेला घोषित करवाने का प्रयास करने की सार्वजनिक घोषणा की थी।जिस पर गत दिनों अमल किया गया और मेले को राजकीय मेला घोषित कर दिया है। ल्वाणी मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर मेला समिति के अध्यक्ष महावीर बिष्ट ने सरकार और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेले को राजकीय दर्जा मिलने से क्षेत्रीय संस्कृति और स्थानीय लोक कलाकारों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर एक नया मंच मिलेगा और मेला का प्रचार,प्रसार और अधिक बढ़ेगा। मेले को राजकीय मेला घोषित होने हाट कल्याणी जिला पंचायत वार्ड की जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट, दर्शन बिष्ट, हीरा राम, भूपाल सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, ल्वाणी प्रधान मीना देवी, ताजपुर प्रधान मदन मोहन, कांडे प्रधान प्रियंका देवी, महिला मंगलदल अध्यक्ष अनीता देवी, नरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सरपंच महिपाल सिंह, किशोर कुमार घुनियाल, दयाल राम, खड़क सिंह, कुंवर सिंह तथा पूर्व प्रधान गंगी देवी, नरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह, प्रद्युम्न सिंह, बीना देवी, बिमला देवी और हरकी देवी आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त किया हैं।











