हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
गत रात्रि हुईं भारी बारिश के कारण ग्वालदम-नंदकेशरी राज्य मार्ग
संख्या 91 किलोमीटर 1,5 एवं 8 में क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 7 घंटों तक यातायात के लिए बंद रहा।इसके अलावा श्री नंदादेवी राजजात यात्रा राज्य मार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-वांण एवं देवाल -खेता मोटर मार्ग भी गुरुवार को पूरे दिन यातायात के लिए खुलता एवं बंद होता रहा।उधर ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क से देवसारी मोटर सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण तीसरे दिन भी इस सड़क पर यातायात ठप पड़ा रहा।
गत रात्रि हुईं बारिश के कारण ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क किमी 1,5 व में क्षतिग्रस्त हो गई है जिसे लोनिवि थराली ने जेसीबी मशीन की सहायता से करीब 7 घंटों के बाद यातायात के लिए खोल लिया गया हैं। इसके अलावा थराली,-देवाल- मंदोली-वांण मार्ग किमी 8 उणी, किमी 18 गमलीगाड़ में मलवा, पत्थरों एवं पेड़ो के आने के कारण अवरूद्ध हो गई थी, लोनिवि थराली ने मशीनों की सहायता से सड़क को खोल लिया हैं। लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा व सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि थराली , देवाल एवं नारायणबगड़ विकासखंडों की ग्रामीण सड़कों पर भी भारी बारिश के कारण विपरीत प्रभाव पड़ा हैं। समाचार लिखे जाने तक नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत भटियाणा मोटर सड़क को छोड़ कर अन्य सभी सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया हैं। उधर एनपीसीसी के रखरखाव वाली देवसारी सड़क तीसरे दिन भी यातायात के लिए बंद पड़ी रही।एनपीसीसी के मैनेजर नरेंद्र तोमकियाल ने बताया कि इस सड़क पर खड्ड साईड पर लगातार कटाव हो रहा हैं, अधिक बारिश के कारण सड़क नही खोली जा पा रही हैं, मौसम साफ होते ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। गुरुवार को भी पिंडर नदी,कैल नदी,प्राणमती नदी, सहित सभी नालों एवं गद्देरों का जलस्तर बढ़ा रहा।











