कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। तीलू रौतली चौक स्थित रेस्टोरेन्ट में आयोजित प्रेसवार्ता का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी पत्रकार बन्धुवो का स्वागत किया गया।
स्वर्ण जयन्ती समारोह के संयोजक वाई पी गिलरा ने रोटरी के 50 वर्षो मे किये कार्यो के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होने जानकारी देते बताया कि रोटरी क्लब कोटद्वार के 50 वर्षो का सफल सफरनामा प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अलावा ग्रुप स्टडीज ऐक्ससेन्ज के तहत रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा विदेशों मे भेजे गये 17 प्रतिभागियो का सम्मान, चार्टर सदस्यो का सम्मान व मण्डल के समस्त मण्डलाध्यक्षो का सम्मान, पत्रकारो का सम्मान, पूर्व अध्यक्षो का सम्मान किया जायेगा।
उन्होने बताया कि रोटरी क्लब कोटद्वार ने इन 50 वर्षो में कोटद्वार, भाबर , गढ़वाल एवं उत्तराखंड में, पोलियो समाप्ति हेतु जागरूकता अभियान, अंगदान व नेत्रदान जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण, युवाओ के प्रोत्साहन हेतु कार्यक्रम, साक्षरता, पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान, आपदाग्रस्त क्षेत्रो मे राहत कार्य, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर, शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करना एवं उनके लिए शिक्षा केंद्र खोलना , साईकिल बांटना, गर्मी में पानी की व्यवस्था करना इत्यादि समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु अनगिनत कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होने बताया कि उक्त कार्य आगामी वर्षो में भी चलते रहेगे।
प्रेस वार्ता में संचालन गोपाल बंसल ने किया।सचिव विजय कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, सचिन गोयल, विजय कुमार माहेश्वरी, कमल गुप्ता, अमित अग्रवाल, अनीत चावला, गोपाल बंसल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, संजीव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी आदि सदस्य उपस्थित रहे।











