• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजन

02/05/23
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
90
SHARES
112
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रकाश कपरूवाण

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में मंगलवार को नन्दानगर ब्लाक सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में दूर दराज से आए लोंगों ने 49 शिकायतें/समस्याएं दर्ज की। जिलाधिकारी ने बारी बारी से सभी शिकायतें सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यो के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है, उनको पूरा करने के लिए समयबद्धता के साथ कार्रवाई की जाए। तहसील दिवस में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता के मौजूद न रहने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। तहसील दिवस में मोख मोल्ला, सरपाणी, धुर्मा, कुंडी, ल्वाणी, लुंतरा, तांगला, फरखेत, सेमा, बूरा आदि दूर दराज गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सोलर लाइट, क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, पुलिया निर्माण, मुआवजा, पीएम आवास, आर्थिक सहायता, घाट बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याएं/शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी।घाट बाजार में नालियां व स्कवर न होने से जल भराव की समस्या, बाजार में स्ट्रीट लाईट, महिला शौचालय शुरू न होने, पार्किंग निर्माण, कूडा निस्तारण से जुडी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने लोनिवि, जिला पंचायत व एसडीएम को संयुक्त निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सरपाणी मोटर मार्ग पर नाली व स्कवर न होने से आवासीय भवनों खतरा, मोलागाढ-सेमा-मटई मोटर मार्ग पर पुस्तें क्षतिग्रस्त होने, सिरकोट-मदकोट मोटर मार्ग से प्रभावित काश्तकारों का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबधित सडक निर्माणदायी संस्थाओं को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने धुर्मा से बिनसर महादेव तक 15 किलोमीटर पैदल मार्ग सुधारीकरण हेतु ग्रमीण निर्माण विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने, जिला पंचायत को तांगला-पडेर गांव, लुंतरा-ल्वाणी तथा मोख मल्ला गदेरे में क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया निर्माण हेतु शीघ्र आंगणन तैयार करने को कहा।

प्रा.वि.लुंतरा, प्राणमति तथा फरखेत में शिक्षकों की तैनाती, शौचालय एवं चाहरदीवारी निर्माण हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारीआवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेमा गांव में क्षतिग्रस्त बिजली के पोल बदलने तथा मोख मल्ला में सोलर लाईट लगाने हेतु संबधित विभागों को निर्देशित किया। क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की शिकायत पर पुलिस को चौकसी रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अन्य समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में ब्लाक प्रमुख भारती फर्सवाण, ज्येष्ठ प्रमुख अव्वल सिंह कठैत, व्यपार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, क्षे.पं.सदस्य दीपक रतूड़ी, ग्राम प्रधान रेखा देवी, पूजा देवी, नरेन्द्र सिंह नेगी, विमला देवी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों सहित डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.दीपक सैनी, तहसीलदार धीरज सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी डा.महेश कुमार, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र अमोली, नायब तहसीलदार विनोद शर्मा एवं समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share36SendTweet23
Previous Post

भेंकलताल, ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले की तैयारियां शुरू

Next Post

डोईवाला : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Related Posts

उत्तराखंड

84 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने किया एसडीआरएफ मुख्यालय का दौरा

April 26, 2026
22
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण सुना

April 26, 2026
8
उत्तराखंड

लोहाजंग क्षेत्र में अविरल नंदा रन फॉर चैरिटी दौड़ का आयोजन होगा

April 26, 2026
6
उत्तराखंड

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने देहरादून पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खण्डूडी की कुशलक्षेम जानी

April 26, 2026
11
उत्तराखंड

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बागवानीऔर फलों को हुआ नुकसान

April 26, 2026
10
उत्तराखंड

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आस्था के जनसैलाब में पवित्रता!

April 26, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67678 shares
    Share 27071 Tweet 16920
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37438 shares
    Share 14975 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

84 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने किया एसडीआरएफ मुख्यालय का दौरा

April 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण सुना

April 26, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.