• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जिलाधिकारी ने योजनाओं की जानकारी ली, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

01/01/22
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
85
SHARES
106
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

कमल बिष्ट।
पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने विकास भवन सभागार पौड़ी में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, बीस सूत्री योजनाओं की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन निर्माण कार्यो के टेण्डर हो चुके हैं, उनमें शीघ्र कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। साथ ही साक्ष्य के रूप में प्रत्येक कार्यों की वर्कवाइज रिपोर्ट फोटोग्राफ्स् सहित तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि बैठक में जिन प्रकरणों में समीक्षा गई है, उसकी रिवाइज्ड रिपोर्ट आज शाम तक उपलब्ध कराये। केन्द्र पोषित योजना के तहत पीएमजीएसवाई दुगड्डा की खराब स्थिति एवं अधिकारी के बैठक में उपस्थित न होने पर अधिशासी अभियन्ता का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं जिलाधिकारी ने जिला योजना के तहत शत.प्रतिशत धनराशि व्यय करने पर आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, बाल विकास, प्राथमिक शिक्षा, समाज कल्याण, मत्स्य अधिकारी को बधाई दी।

जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने क्रमवार जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, बीस सूत्री योजनाओं समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि नये निर्माण कार्यों को शीघ्र गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला अर्थ संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि 04 जनवरी, 2022 तक सभी विभागों से अपडेट लेना सुनिश्चित करें, ताकि अगली बैठक में बिन्दुवार समीक्षा की जा सके है। उन्होंने जिला योजना के तहत विभागवार सिंचाई विभागए युवा कल्याण विभाग, जल संस्थान, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, पूल्ड आवास लोनिवि, एलोपैथिक चिकित्सा, कृषि, सामुदायिक विकास, उद्यान, शिक्षा, उरेडा आदि विभागों को परिव्यय के सापेक्ष आंवटित धनराशि एवं व्यय की गई धनराशि सहित किये गये कार्यों की जानकारी ली। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि सारे निर्माण कार्य प्रारम्भ हैं।

लोनिवि निर्माण खण्ड बैजरौं के अधिकारी ने बताया कि 06 निर्माण कार्यो के टैण्डर लगाये गये हैं, जबकि 03 में कार्य प्रगति पर है। मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि 35 पॉलहाउस का काम चल रहा है, जबकि जनवरी के पहले सप्ताह में कीवि के पौधे आ जायेंगे। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुछ में मरम्मत के कार्य होने हैं, इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यदाई संस्था से काम शुरू करने तथा वर्कवाइज रिपोर्ट फोटोग्राफ्स् सहित उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों द्वारा इस वित्तीय वर्ष की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सूचना विभाग को उपलब्ध नहीं कराई है, वह 03 जनवरी, 2021 से पूर्व उपलब्ध करा दें।
राज्य सेक्टर की विभागवार समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि प्रारम्भ होने वाले कार्यों और चल रहे कार्यों की रिवाइज्ड सूची उपलब्ध करायें।

विधायक निधि के संबंध में उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वर्किंग एजेंसी के साथ लम्बित कार्यों की एक बैठक करवा लें। कहा कि विधायक निधि में जो कार्यो सेंक्सन हो चुके हैं और पैसा आ गया हैए उनकी समीक्षा बैठक करवाकर काम प्रारम्भ करवायें। कहा कि साथ ही द्वितीय किश्त के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज सकते हैं। जिलाधिकारी ने राजकीय सिंचाई, जल संस्थान, चिकित्सा, समाज कल्याण, पशुपालन, मत्स्य, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, बाल विकास आदि विभागों की भी प्रगति रिपोर्ट ली। जिलाधिकारी ने केन्द्र पोषित योजना के तहत नोडल अधिकारी लोनिवि को निर्देशित किया गया कि पीसी कार्यए सिविल कार्य एवं कटिंग कार्यों के तहत परिवव्यय के सापेक्ष आंवटित बजट एवं अब तक खर्च की गई धनराशि का विवरण उपलब्ध करायें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एलोपैथिक चिकित्सा में अवशेष धनराशि सेलरी का है, जिसमें 80 एएनएम, 06 चिकित्सा अधिकारी, 24 स्टाफ नर्स, 06 फार्मसिस्ट ने आना है। इसके साथ ही बीस सूत्री योजना के तहत डी श्रेणी वाले विभागों की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक के बाद नववर्ष के आगमन पर जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा केक काटा गया। जिलाधिकारी ने जनपद से स्थानान्तरित होने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नये तैनाती स्थल पर भी इसी प्रकार आगे भी अपनी कार्यो को पूर्ण निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी के साथ निर्वह्न करने को कहा। साथ ही विभाग में प्रगतिशील कार्यों की जानकारी के नोट्स बनाकर रखने को कहा ताकि आने वाले अधिकारी/कार्मिकों को कार्यों को समझने में सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, डीएफओ मुकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र नेगी, पीएम स्वजल दीपक रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसके बर्तवाल, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र सिंह चौहान, मुख्य शिक्षाधिकारी आनंद भारद्वाज, अधिशासी अभियंता जल संस्थान शिव कुमार रॉय, उरेड़ा अधिकारी शिव सिंह मेहरा, अधिशासी अभियंता सिचाई सुनील कुमार, ईओ प्रदीप बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share34SendTweet21
Previous Post

शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट मिनी स्टेडियम मोटाढांक में आज से

Next Post

दर्दनाकः नए साल का जश्न मनाने आए दो पर्यटकों की गोरसों बुग्याल में मौत

Related Posts

उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में हीला-हवाली पर आंदोलनकारी मंच ने विरोध जताया

September 20, 2026
24
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

September 20, 2026
6
उत्तराखंड

पंचगंगा में स्थित अपार श्रद्धा का केंद्र होमकुंड में बड़ीजात में शामिल चौसिंगा खांडुओं को कैलाश के लिए विदा किया

September 20, 2026
19
उत्तराखंड

देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

September 20, 2026
4
उत्तराखंड

डॉ. हरीश चंद्र अंडोला को उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया

September 20, 2026
11
उत्तराखंड

सर्दियों में सीमा पर डटे हिमवीरों को बर्फ पिघलाकर नहीं पीना पड़ेगा पानी

September 20, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67742 shares
    Share 27097 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में हीला-हवाली पर आंदोलनकारी मंच ने विरोध जताया

September 20, 2026

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

September 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.