• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखंड में क्षेत्रीय ताकतों का अस्थित्व खत्म!

11/03/22
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
310
SHARES
388
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

शंकर सिंह भाटिया
क्या 2022 के चुनाव उत्तराखंड में क्षेत्रीय पार्टियों और क्षेत्रीय ताकतों के अस्थित्व को समाप्त करने वाले साबित हुए हैं? क्षेत्रीय ताकतों को समाप्त करने के लिए भाजपा का लगातार बलवान होना, जिम्मेदार है? या क्षेत्रीय ताकतें इसके लिए खुद जिम्मेदार हैं? ये कुछ सवाल हैं जिनकी पड़ताल किया जाना आज के परिप्रेक्ष में आवश्यक हो गया है।

उत्तराखंड विधानसभा 2022 के चुनाव नतीजे आने के बाद यह साबित हो गया है कि इस राज्य में अब क्षेत्रीय ताकतों का नामलेवा तक नहीं बचा है। हालांकि विधानसभा में प्रतिनिधित्व को लेकर 2017 के चुनाव में ही क्षेत्रीय ताकतें समाप्त हो गई थीं, लेकिन 2022 के चुनाव क्षेत्रीय ताकतों के ताबूत में आंखिरी कील साबित हुए हैं।

सन् 1991 से पहले उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का वजूद भी नहीं था। उत्तराखंड की सत्ता में कांग्रेस काबिज थी और उसके खिलाफ ताकत के रूप में उक्रांद मौजूद था। राम मंदिर आंदोलन के दम पर भाजपा और संघ ने इस देवभूमि में जड़ें जमानी शुरू की और धीरे-धीरे ज्यों-ज्यों भाजपा मजबूत होती चली गई, उक्रांद छीजता चला गया। इसके लिए भाजपा और संघ की संगठन क्षमता जितना कारगर साबित हुआ, उक्रंाद का अपरिपक्व नेतृत्व भी उतना ही जिम्मेदार रहा। 1996 के संसदीय चुनावों का बहिष्कार उक्रांद के लिए बहुत बड़ी भूल साबित हुई। कुशल राजनीतिक नेतृत्व के अभाव में उक्रांद छीजता चला गया, भाजपा ने उसके पूरे जनाधार को हड़प लिया।

राज्य बनने के बाद पहले चुनाव 2002 में उक्रांद को करीब छह प्रतिशत वोट और चार सीटें मिली। राज्य की लड़ाई लड़ने वाले दल के प्रति जनता का यह एक सतर्क जनादेश था। यदि उक्रांद नेतृत्व ने क्षेत्रीय दल की अपनी जिम्मेदारियों को पूरी इमानदारी से निभाया होता, चार विधायकों वाला दल मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के प्रति नतमस्तक होकर कांग्रेस की बी टीम की तरह काम नहीं कर रहा होता तो अगली बार 2007 के चुनाव में उक्रांद की ताकत बढ़ती, लेकिन वह अब और छीजकर तीन विधायकों तक सिमट गया। मजबूत सरकार देने का बहाना बनाकर जिस बेशर्मी के साथ उक्रांद ने भाजपा सरकार को समर्थन दिया, वह इस क्षेत्रीय दल के अस्थित्व को और सिमटा देने वाला साबित हुआ। उक्रांद के दो विधायकों को अपने दल में शामिल कर भाजपा ने इस दल को मिटा देने वाले काम किए।

तीसरे चुनाव में उक्रांद सिमटकर एक सीट तक रह गया। वह भी कांग्रेस की सरकार में शामिल होकर भले ही मंत्री बन गए, लेकिन क्षेत्रीय ताकत को ताकतवर बनाने के बजाय उसे और कमजोर बनाने का कारक बन गए। अंततः उन्हें भी भाजपा ने पार्टी में शामिल कर लिया। कुमाउं तथा गढ़वाल के संभावनाओं वाले नेताओं को प्रलोभन देकर भाजपा-कांग्रेस अपनी पार्टियों में शामिल करती रही हैं। जिससे यह क्षेत्रीय दल सिर्फ एक प्लेटफार्म बनकर रह गया है।

अब उक्रांद के नेतृत्व पर आते हैं। उक्रांद नेतृत्व इतना विवेकहीन और अदूरदर्शी रहा है कि उसने संगठन को मजबूत करने के कभी प्रयास किए ही नहीं। हालत यह है कि जिन सीटों पर उक्रांद कभी विजयी रहा या मुकाबले में रहकर दूसरे स्थान पर रहा, वहां उक्रांद के पास उम्मीदवार तक नहीं हैं। बसपा-सपा को पहाड़ में उम्मीदवार मिल जाते हैं, लेकिन उक्रांद को नहीं मिलते। दो-चार को छोड़ दें तो उक्रांद के अधिकांश उम्मीदवार 150 से लेकर 600 वोटों तक सिमट जाते हैं। संगठन के अभाव में न तो दल को अच्छे उम्मीदवार मिलते हैं, न चुनाव के दौरान प्रचार के लिए लोग मिल पाते हैं और यहां तक कि मतदान के दिन बूथों पर भी दल के बस्ते लगाने के लिए कार्यकर्ता नहीं होते। इन हालातों में कोई क्षेत्रीय दल मजबूत कैसे हो सकता है, कैसे भाजपा-कांग्रेस जैसे दलों का मुकाबला करने की स्थिति में आ सकता है।

यहां हमने क्षेत्रीय दल के नाम पर सिर्फ उक्रांद का ही उदाहरण दिया है। क्योंकि उक्रांद कभी मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल रहा है। हालांकि राज्य में बहुत सारे क्षेत्रीय दल हैं, लेकिन यह हैसियत किसी की नहीं रही है। उक्रांद का सिमटना इस राज्य में क्षेत्रीय ताकतों के सिमटने का प्रतीक है।
अगली कड़ी में क्षेत्रीय ताकतों के समाप्त होने से राज्य को क्या खामियाजा उठाना पड़ेगा? इस पर अपनी बात रखेंगे।

Share124SendTweet78
Previous Post

पैका गांव के लिए बनेगी पंचवर्षीय सूक्ष्म नियोजन योजना

Next Post

धामी को हराने के लिए हुआ भिरतघात, पार्टी के बड़े नेताओं की संलिप्तता के संकेत

Related Posts

उत्तराखंड

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026
40
उत्तराखंड

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
6
उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत विनियामक आयोग ने किया गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण, आरएमयू कार्यों पर व्यक्त किया संतोष

June 10, 2026
15
उत्तराखंड

डोईवाला: स्वच्छता चौपाल में कूड़ा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक

June 10, 2026
17
उत्तराखंड

डोईवाला: ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन

June 10, 2026
17
उत्तराखंड

आगामी चुनाव की मजबूत नींव है एसआईआर अभियान : तडियाल

June 10, 2026
29

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67696 shares
    Share 27078 Tweet 16924
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45781 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37447 shares
    Share 14979 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37332 shares
    Share 14933 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.