• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

भरकी गांव का रास्ता इस कदर खराब था कि डीएम चाहकर भी नहीं जा सके

29/12/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
118
SHARES
148
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उरगम घाटी। पंच केदार कल्पेश्वर घाटी के भ्रमण पर जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी उप जिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी, आर डब्लू के अधीक्षण अभियंता अल्लाह दिया, पर्यटन अधिकारी अधिकार विजेंद्र पांडे, एडीबी आपदा खंड गोपेश्वर के एई डीएस चौहान, खंड विकास अधिकारी जोशीमठ के साथ अन्य अधिकारियों सहित कल्पेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने पंच केदार कल्पेश्वर धाम के दर्शन किये। भरकी गांव जाने के प्रयास किए, रास्ता खराब होने के कारण वे वहां नहीं जा सके।

उन्होंने कल्पेश्वर घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए घाटी के जनप्रतिनिधियों के साथ पर्यटन विकास पर चर्चा-परिचर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि कल्पेश्वर घाटी में शीतकालीन पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिया कि वे शीघ्र कार्य योजना बनाएं और सरकार को भेजें। ट्रैकिंग, होमस्टे अनुदान योजना के लिए जिला पर्यटन अधिकारी कल्पेश्वर घाटी को सम्मिलित करने के लिए एक प्रस्ताव शासन को प्रेषित करें।

जनदेश कि सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उरगम घाटी में 12 ट्रैक मार्ग हैं, यहां से रुद्रनाथ, वंशी नारायण, फ्यूँला नारायण, बद्रीनाथ, नंदी कुंड मध्यमेश्वर, कैमकूड़, पाषाण शिला, फ्यूँला नारायण, भनाँई आदि ट्रैक जाते हैं। इन ट्रैक रूटों में रास्ते बनाने की आवश्यकता है। जिससे कि पर्यटकों को आने जाने में सुविधा हो। उत्तराखंड पर्यटन मानचित्र में जीपीएस लोकेशन को सम्मिलित किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड.19 के समय जिन लोगों की मृत्यु हो गई है, उन्हें राज्य सरकार 50 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। पीड़ित लोगों को सूचित करने के लिए भी कहा कि कोविड.19 में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें सूचना पहुंच जाएं। जनदेश के सचिव ने बताया कि चाइल्ड लाइन सब सेंटर जोशीमठ द्वारा कोविड.19 से पीड़ित लोगों को जानकारी दी जा रही है।

ट्रैक रुट के बारे हमें जिलाधिकारी ने इस प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी, देव ग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्या के बारे में ज्ञापन दिया। कहा कि हेंलग उरगम मोटर मार्ग 12 किलोमीटर जो जगह-जगह क्षतिग्रस्त है उसको ठीक करने की मांग की क्षेत्र के कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन से जुड़े हुए प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से देवी आपदा मद हेंलग उरगम मोटर मार्ग के लिए धनराशि देने का आग्रह किया। वन पंचायत सरपंच नीरज मेहरा ने कल्पेश्वर से गीरा वांशा मोटर मार्ग को जल्दी शुरू करने की मांग रखी। इस मौके पर कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के प्रतिनिधियों ने कल्पेश्वर में मुख्य पुजारी भवन के पीछे क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवग्राम के नीचे क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण के लिए धनराशि देने की मांग रखी। इसके अलावा क्षेत्र में उत्पाती बंदरों को पकड़ने की मांग भी ग्रामीणों के द्वारा रखी गई।

पंचायत भवन भेंटा के नीचे 18 अक्टूबर 2021 को अत्यधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण के लिए दैवीय आपदा मद से धनराशि देने के लिए आग्रह किया गया। जिलाधिकारी को युवक मंगल दल अध्यक्ष बेटा देवेंद्र सिंह चौहान एवं मेला समिति के अध्यक्ष हषर्वर्धन पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने वूथ भैंटा में पानी की समस्या के बारे में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी चमोली ने देवग्राम प्राथमिक विद्यालय में निर्माणाधीन फैब्रिकेट भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यू को आवश्यक निर्देश जारी किए भवन को सही तरीके से निर्मित किया जाए। ल्याँरी प्राथमिक विद्यालय में वूथ का निरीक्षण किया और आवश्यक सुविधा बहाल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी को मिलने वालों में दुलव सिंह रावत पूर्व प्रधान भरकी, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह रावत मंदिर समिति के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह पथिक, लॉज के प्रबंधक राजेंद्र सिंह नेगी, बख्तावर सिंह रावत, कल्पेश्वर के पुजारी दरबान सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह नेगी आदि जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Share47SendTweet30
Previous Post

दुखदः नहीं रहे 62, 71 युद्ध के जाबाज पूर्व सूबेदार विशम्भर दत्त चमोली

Next Post

पिंडर घाटी की पहाड़ियों में फिर हुई बर्फबारी

Related Posts

उत्तराखंड

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
18
उत्तराखंड

थराली में आयोजित होली मिलन समारोह

March 3, 2026
14
उत्तराखंड

सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

March 3, 2026
13
उत्तराखंड

24वीं उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप” में यूजेवीएन लिमिटेड के अभियंताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

March 3, 2026
44
उत्तराखंड

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67661 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.