
थराली से हरेंद्र बिष्ट।
भारी बर्फबारी के कारण ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर सड़क गुरुवार से लेकर शुक्रवार करीब 18 घंटों से अधिक समय तक यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। ग्लालदम के आसपास करीब 8 किमी लंबाई में एक फीट से अधिक बर्फ पड़े होने के कारण पूरे मार्ग पर जहां तहां वाहन फंसे हुए हैं। वाहनों का आवागमन ठप पड़ें होने के कारण गढ़वाल से कुमाऊं एवं कुमाऊं से गढ़वाल आने.जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिंडर घाटी के ऊंचाई पर बसें घेस घाटी, वांण घाटी, रामपुर, तोरती, सौरीगाड़, कुनीपार्था, रतगांव, रूईसाण आदि क्षेत्रों में एक से डेढ़ फीट तक बर्फ गिरने के कारण पशुपालकों को अपने मवेशियों को चारापत्ती की व्यवस्था करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले 24 घंटों से अधिक समय से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुए भारी हिमपात के कारण यहां का सामान्य जनजीवन अस्त.व्यस्त हो कर रह गया हैं।ग्वालदम क्षेत्र में एक फीट अधिक बर्फबारी होने के कारण ग्वालदम.कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 18 घंटों से यातायात के लिए पूरी तरह बंद पड़ा हुआ हैं, और मार्ग पर जहां तहां वाहन फंसे हुए हैं। जबकि यात्रियों को इस बर्फबारी के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। करीब 22 मीटर की ऊंचाई पर बसें तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में एक से डेढ़ फीट तक बर्फबारी होने के कारण पशुपालकों को मवेशियों के चारापत्ती की व्यवस्था के लिए जूझना पड़ रहा हैं। समाचार लिखे जाने तक भी आसमान में घने बादल छाए हुए हैं












