• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सनसनीखेज-दो अपहृत बालकों को कुछ घंटों में किया बरामद, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार

09/09/21
in अल्मोड़ा, उत्तराखंड, बागेश्वर
Reading Time: 1min read
273
SHARES
341
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

अपहृत बालकों के परिजनों ने कहा थैंक मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड पुलिस
कपकोट बागेश्वर से फिरौती के लिए अपहृत दो नाबालिगों की अल्मोड़ा एवम बागेश्वर एसओजी टीम ने की कुछ ही घंटों में सकुशल बरामदगी
पहाड़ की शान्त वादियों में घटित सनसनीखेज वारदात का मुख्यमंत्री ने लिया था गम्भीरता से संज्ञान
अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा के नेतृत्व में घटना के मात्र कुछ घंटे में ही हुआ घटना का सफल खुलासा, दोनों अपहृत नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद। फिरौती में ली गयी नगदी एवं अपहरण में प्रयुक्त वाहन सहित चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार किए गए। मुख्यमंत्री ने कुछ ही घण्टों में घटना के सफल अनावरण एँव अपहृत बालकों की सकुशल बरामदगी व अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु की एक लाख रूपये नगद पुरस्कार की घोषणा की।

एफआईआर संख्या 81/2021 धारा 364 ए भादवि फिरौती हेतु अपहरण थाना कपकोट जनपद बागेश्वर अपहृत दो नाबालिग बालक उम्र 16 वर्ष एवं 13 वर्ष।
वादी हर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम गांसी थाना कपकोट जनपद बागेश्वर दिनाँक घटना 08.09.2021
घटनास्थल थाना कपकोट क्षेत्र जनपद बागेश्वर
गिरफ्तार अपहरणकर्ता

  1. विशाल आगरी पुत्र श्री बीएल आगरी निवासी पालङीछीना पो चौगवछीना थाना झिरौली जनपद बागेश्वर हाल निवासी पुलिस लाईन रूद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र 20 वर्ष।
  2. विकास पाण्डे पुत्र संजय पाण्डे निवासी आवास विकास न्यू कालोनी रूद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष।
  3. कमल कुमार आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी शिवनगर वार्ड नं0 2 ट्राजिट कैम्प नौगपानाय तहसील खटीमा जनपद उधमसिंहनगर हाल शिवनगर वार्ड नं0 2 ट्राजिट कैम्प उधमसिंहनगर उम्र 25 वर्ष।
    4.नीरज टाकुली पुत्र प्रेम सिह टाकुली निवासी ग्राम सूपी थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 20 वर्ष।
    घटना की योजना में शामिल अन्य अभियुक्त मोहित टाकुली निवासी ग्राम सूपी थाना कपकोट जनपद बागेश्वर घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या. यूके.06.एजे. 0040 महिन्द्रा टीयूवी. 300 काले रंग की।

गिरफ्तारी एवं अपहृत बालकों की बरामदगी का स्थान
तमन्ना फास्ट फूड रेस्टोरैन्ट के पास अल्मोडा हल्द्वानी मुख्य मार्ग निकट छड़ा खैरना जनपद नैनीताल।
गिरफ्तारी की तिथि दिनाँक 09.09.2021 घटना के मात्र 05 घन्टे के उपरान्त रात्रि में।
बरामदगी
1.फिरौती हेतु अपहृत बालक के खाते से एटीएम के माध्यम से निकाली गयी 25000 रूपये की धनराशि में से 22000 रूपये नगद एवं अपहृत बालकों के परिजनों से गूगल पे के माध्यम से खातों में डलवायी गयी अलग.अलग धनराशि 18000 रूपये एँव 19000 रूपये सम्बन्धित खाते सीजकर कार्यवाही प्रचलित।

  1. अपहरणकर्ताओं से एप्पल आईफोन, सैमसंग के 03 मोबाईल फोन बरामद किये गये।
    घटना का तरीका अभियुक्त नीरज टाकुली के द्वारा अपने मित्र मोहित टाकुली से सम्पर्क कर उक्त बालकों के अपहरण की योजना बनायी गयी एवं अन्य शेष अभियुक्त विशाल आगरी, विकास पाण्डे एवं कमल कुमार आर्या को योजना में शामिल कर कमल कुमार आर्या के वाहन संख्या.यूके.06 एजे. 0040 से बागेश्वर पहुँचकर मोहित टाकुली के माध्यम से उक्त दोनों बालकों को वाहन में बैठाकर मोहित टाकुली को बागेश्वर छोड़कर बालकों का अपहरण कर उन्हीं के मोबाईल फोन से बालकों के परिजनों को फोन कर धमकी देकर छः लाख रूपये की फिरौती की माँग की गयी। फिरौती ना देने पर दोनों बालकों को मारने की धमकी दी गयी।
    अपहरणकर्ताओं द्वारा बालक के एटीएम से 25000 रूपये नगद निकाले गये एवं शेष धनराशि 19000 व 18000 रूपये गूगल पे के माध्यम से तत्काल ट्रान्सफर करवाये गये। शेष धनराशि लेकर बताये हुए स्थान पर आने हेतु कहा गया। अभियुक्तगण द्वारा बात करने के उपरान्त तत्काल मोबाईल फोन बन्द कर दिये जाते थे। जिस कारण अभियुक्तों की लगातार लोकेशन प्राप्त नहीं हो सकती थी।

घटना का सूक्ष्म विवरण एवं गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण। दिनांक 08/09/2021 को वादी हर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम गांसी थाना कपकोट जनपद बागेश्वर द्वारा थाना कपकोट में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके नाबालिक पुत्र उम्र 16 वर्ष व उसके दोस्त उम्र 13 वर्ष जो कि कपकोट अस्पताल दवा लेने गये थे का अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। बालकों को छोड़ने के एवज में 600000.रू0 छः लाख रूपये की फिरौती की मांग कर रहे हैं। उक्त घटना के सम्बन्ध में सम्बन्ध में थाना कपकोट जनपद बागेश्वर में मुअसं 81/2021 धारा 364 । भादवि बनाम् अज्ञात पंजीकृत किया गया।

चूँकि मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार जनपद नैनीताल के दौरे पर थे, उक्त सनसनीखेज घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री द्वारा पूरी कुमाऊँ पुलिस को हाई अलर्ट’ करते हुए ’पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे को नाबालिग बच्चों की किडनैपिंग एवं फिरौती के मामले में अपहरणकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी कर अपहृत बच्चों की सकुशल बरामदगी करने के कड़े निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीआईजी कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए ’शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं नाबालिक बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम की मॉनिटरिंग करते हुए डीआईजी कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं एसएसपी अल्मोड़ा को तत्काल घटना के अनावरण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अल्मोड़ा एसओजी प्रभारी उनि नीरज भाकुनी’ के नेतृत्व में अल्मोड़ा एवं एसओजी बागेश्वर की टीम गठित कर अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी एवं अपहृत किये गये बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश देते हुए समस्त ’पुलिस बल को अलर्ट’ किया।

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में एसओजी अल्मोडा एवं बागेश्वर की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक वाहन संख्या यूके. 06 एजे. 0040 काले रंग की टीयूवी .300 को बेस तिराहा अल्मोड़ा के पास रोकने का प्रयास किया गया तो चालक द्वारा वाहन को तेजी से हल्द्वानी की ओर दौडा दिया गया। तब ’एसओजी टीम द्वारा वाहन का पीछा कर उक्त वाहन को तमन्ना फास्ट फूड निकट छड़ा खैरना के पास पकड़कर वाहन में दुबकाकर रखे गये अप्रहृत बालकों को बरामद कर 04 अभियुक्तों 1 विशाल आगरी 2. विकास पाण्डे 3. नीरज टाकुली 4. कमल कुमार आर्या को मय घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या. यूके .06 एजे. 0040 टीयूवी.300 काले रंग सहित गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से फिरौती हेतु ली जा चुकी धनराशि 25000.रू में से 22000.रू नगद बरामद किये गये एवम अपहरणकर्ताओं द्वारा बालकों के परिजनों से ’अलग अलग खातों में 37000 रुपये की धनराशि गूगल पे के माध्यम से डलवाई गयी थी जिनके खातों की जांच की जा रही है।

मामले में शीघ्र खुलासा किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹100000 इनाम’ देने की घोषणा की गई है।

घटना के अनावरण में शामिल
एसएसपी अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम का विवरण।

  1. उ0नि0 श्री नीरज भाकुनी प्रभारी एसओजी जनपद अल्मोड़ा’
  2. का0 दिनेश नगरकोटी. एसओजी जनपद अल्मोड़ा
  3. का0 सन्दीप एसओजी जनपद अल्मोड़ा
  4. का0 दीपक खनका. एसओजी जनपद अल्मोड़ा
  5. उ0नि0 कुंदन रौतेला एसओजी बागेश्वर
  6. का0 नरेंद्र. एसओजी बागेश्वर
  7. का0 राजेन्द्र
Share109SendTweet68
Previous Post

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया पुलिस लाइन का अर्द्ववार्षिक निरीक्षण

Next Post

सुअरों व बन्दरों के आतंक से ग्रामीणों की फसलें हो रही बर्वाद, प्रशासन मौन

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

September 23, 2026
13
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

September 23, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला: रास्ता भटकी चार वर्षीय बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

September 23, 2026
32
उत्तराखंड

पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर है लाल चावल

September 23, 2026
4
उत्तराखंड

हिमालय सिर्फ हवा-पानी का खजाना नहीं है 44.6 फीसदी वनस्पतियों की प्रजातियां भी हैं उत्तराखंड में

September 23, 2026
4
उत्तराखंड

डोईवाला: शिविर में 400 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने कराया पंजीकरण

September 23, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67746 shares
    Share 27098 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

September 23, 2026

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

September 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.