भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहला एक्शन दिखाया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की शिकायतें आने पर पीडब्लूडी के सहायक अभियंता और अपर सहायक अभियंता को निलंबित किया है।
पौड़ी जिले के दुगड्डा क्षेत्र से सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की शिकायत मुख्यमंत्री काे मिली। बताया जा रहा है कि घटिया गुणवत्ता की शिकायत काफी लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन इस पर किसी के कान में जूं नहीं रैंगी थी। जनता से मिल रही शिकायत त्वरित एक्शन लेते हुये मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी आर के सुधांशु को निर्देश दिए कि निर्माण खंड दुगड्डा में तैनात दोनों अधिकारियों को निलंबित किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने निर्माण खण्ड दुगड्डा में नियुक्त सहायक अभियंता अजीत सिंह व अपर सहायक अभियंता अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी प्रमुख सचिव ने दिये हैं।












