हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
प्राणमती नदी पर बनने वाले आने वाले वैलीब्रि
ज का गतिरोध समाप्त होने के बाद अब एक माह में बैलीब्रिज बनने की उम्मीद जग गई हैं, जिससे थराली गांव सहित इसके आसपास के गांव में खुशी की लह दौड़ गई हैं।
थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने बकायदा बैलीब्रज तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन इस कार्य की शुरुआत कर दी है।
दरसअल थराली-सूना मोटर सड़क पर प्राणमती नदी पर बना पक्का मोटर पुल 2013 की आपदा में बह गया था, उसके बाद लोक निर्माण विभाग के द्वारा 2023 में इस स्थान पर बैलीब्रज का निर्माण किया था 2024 की आपदा में में वह बैलीब्रज भी बह गया था। 2024 में ही लोनिवि थराली के द्वारा पुनः इस स्थान पर बैवीब्रज का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया किन्तु निर्माण के दौरान ही बैलीब्रीज भारी बरसात की भेट चढ़ गया और इस स्थान पर नदी के तेज बहाव के कारण स्पान काफी अधिक बढ़ गया, इसके बाद लोनिवि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों पुराने स्थान के बजाय नदी के ऊपरी हिस्से में देवकुना नामक स्थान पर बैलीब्रज के निर्माण का निर्णय लिया, किन्तु देवकुना के ग्रामीणों ने अपनी नाप भूमि को एप्रोच रोड के लिए देने इस इनकार कर दिया, प्रशासन एवं लोनिवि के द्वारा लगातार ग्रामीणों को मनाने के बावजूद भी ग्रामीण भूमि देने के लिए तैयार नही हुएं जिस कारण पिछले 3-4 माह से निर्माण कार्य ठप पड़ा रहा, मामले में लगातार गति रोध बने रहने के बाद क्षेत्रीय जनता की मांग पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने मामले में हस्तक्षेप किया और ग्रामीणों को अपनी भूमि सड़क के लिए देने के लिए वार्ता की तों अंत में ग्रामीण विधायक की बातों को मान गयें और अपनी नाप भूमि को सड़क निर्माण के लिए देने को तैयार हो गऐ, इसके बाद शनिवार को बकायदा नगर पंचायत थराली के अलावा थराली गांव, सूना, देवलगढ़, सुनाऊं तल्ला, पैठानी आदि गांवों के अलावा लोनिवि थराली एवं प्रशासन अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक भूपाल राम टम्टा ने एप्रोच रोड का भूमि पूजन किया। सड़क निर्माण का भूमि पूजन होने पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की,इस मौके पर विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के लिए लोगों को अपनी भूमि देनी पड़ती,देवकुना के ग्रामीणों ने जिस तरह से बैलीब्रज के निर्माण के तहत एप्रोच रोड के लिए अपनी भूमि देने के लिए सहमति दी हैं उसकी जितनी सराहना की जाएं कम हैं, उन्होंने लोनिवि को तत्काल प्रभावित को मुवावजा दिए जाने के साथ ही समय पर बैलीब्रज का निर्माण कर लोगों के आवागमन को सरल बनाने के निर्देश दिए।इस मौके पर विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।इस भूमि पूजन के दौरान थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज, लोनिवि थराली की सहायक अभियंता बबिता,अवर अभियंता दया शंकर बधानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवराज राणा, रोशन लाल निराला, थराली नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, पार्षद दिवाकर सिंह नेगी, मोहन पंत,भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, रणजीत सिंह नेगी, महामंत्री केडी जोशी, मंत्री सुनीता बिष्ट, पूर्व महामंत्री अनिल देवराड़ी,देवाल के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया,किशन गड़िया,सूना वार्ड के जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियाल,खीमा नंद खंडूड़ी, मोहन बहुगुणा,नंद राम बहुगुणा,अंकुर देवराड़ी, ठेकेदार अनवीर चिनवान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।











