• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा 13वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

10/12/25
in उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
86
SHARES
108
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter


कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन (रजि०) कण्वनगरी कोटद्वार द्वारा अपने संगठन का 13वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से नजीबाबाद रोड़ कोटद्वार में मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ संगठन के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मचांसीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा स्वागतगान, वन्दना, एकल नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। जिसकी सभी सदस्यों द्वारा खूब सराहना की गई। संचालनकर्ता महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट ने वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से रख कर भविष्य में प्रस्तावित कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन वरिष्ठ नागरिकों के हित के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर समाज को अपने अनुभवों से नई दिशा देने पर सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महनिदेशक, सहकारिता विभाग भारत सरकार डॉ० मनोज कुमार ने कहा कि मैं जब जिला सहकारी बैंक कोटद्वार में था तब से वरिष्ठ नागरिक संगठन के जनहित के कार्यों को देखता था, आज मुझे ऐसे संगठन में आने पर खुशी हो रही है, यह संगठन जहां जनहित के कार्य कर रहा है वहां ही युवा पीढ़ी को भी अपने अनुभव का लाभ दे रहा है, वरिष्ठ नागरिक संगठन को भविष्य में हमसे जो भी अपेक्षायें होगी मैं दिल से पूरी करने की कोशिश करूंगा। विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० सुषमा थलेड़ी ने कहा कि यह संगठन ऐसा है जिसमें सरकार वरिष्ठजनों की सुविधाओं की अनदेखी नहीं कर सकती तथा कोटद्वार के संगठन के सदस्य कोटद्वार की तमाम समस्याओं को समय-समय पर अपने संगठन के द्वारा उठाते रहे हैं। डॉ० थलेड़ी ने संगठन के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को दिशा देने तथा अपने अनुभव से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में ऐसे संगठन महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। समारोह को सम्बोधित करते हुए संगठन के कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने मंच के माध्यम से सरकार से मांग की “उत्तराखण्ड वरिष्ठ नागरिक कुल्याण आयोग का गठन करें। अग्रवाल जी ने अवगत कराया कि केरल वरिष्ठ नागरिक आयोग अधिनियम 2025 के तहत केरल राज्य ने वरिष्ठ नागरिकों की रक्षा और उपेक्षा एवं दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों के समाधान के लिए देश का पहला वरिष्ठ नागरिक आयोग बनाया है एवं केन्द्रीय सरकार वरिष्ठ नागरिकों को रेल सफर में रियायत पुनः शुरू करें। इस अवसर पर केशर सिंह चौहान द्वारा स्वरचित कविता के माध्यम से सभी के दिलों को छू लिया।

इस अवसर पर देहरादून से आये सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखण्ड के संस्थापक अध्यक्ष के०एल० अरोड़ा एवं संयोजक डॉ० अतुल जोशी ने अपने-अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसा संगठन अकेलापन दूर करने एवं सबकी सहायता का कार्य करता है। उन्होंने कोटद्वार संगठन की प्रशंसा की, देहरादून में संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं आज संगठन द्वारा जो समस्याये बतायी गई उन्हें मा० मुख्यमन्त्री के स्तर से मिल जुलकर हल करवाया जायेगा।

इस अवसर पर संगठन द्वारा करायी गई कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कैरम एकल में प्रथम जयवीर सिंह रावत, (द्वितीय) युद्धवीर सिंह रावत, कैरम युगल में प्रथम जयवीर सिंह रावत, गुद्धवीर सिंह रावत, कैरम युगल में द्वितीय सुदर्शन सिंह बिष्ट, कै०पी०एल० खन्तवाल सांत्वना पुरस्कार विक्रम सिंह बिष्ट, नवल किशोर बडोला, दिनेश घिल्डियाल, विनोद कुकरेती को दिया गया।

इस अवसर पर संगठन द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। जिनमें प्रकाश चन्द्र कोठारी सामाजिक सेवा, सुनील कुमार नवानी संगठन के कार्य, प्रदीप कुमार अग्रवाल संगठन कार्य महासचिव, रिपुदमन बिष्ट को स्व० सुरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति सम्मान-2025 से विशेष रूप से सम्मानित किया।
महिला खिलाड़ी के रूप में कु० माही एमकेवीएन कण्वघाटी की छात्रा को ताईक्वाडों (जूनियर) में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर कु० सृष्टि ज्ञानभारती स्कूल की छात्रा को 10 किमी० धावक में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर इसके अलावा देव थपलियाल व रिद्धि सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम वाले -29 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

संगठन के अध्यक्ष कै०पी०एल० खन्तवाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, देहरादून से आये आमन्त्रित अतिथि संगठन के सभी सदस्यों कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं व अन्य संगठनों से आये सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी संस्था प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक के लिए कार्य कर रही है। कोटद्वार की मूलभूत समस्या समाधान हेतु समय-समय पर संगठन सक्रिय रहकर कार्य कर रहा है। मानपुर स्थित संगठन के भवन में फिजियोथेरेपी कम शुल्क में निरन्तर सेवा दे रही है। संगठन के भवन में सभी के सहयोग से निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सभी के सहयोग से कई नये कार्यों पर भी ध्यान देगा। समारोह की अध्यक्षता कै० पी० एल० खन्तवाल ने किया। समारोह का कुशल संचालन महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जयवीर सिंह रावत, विनोद कुमार नेगी, संगठन सचिव राजेन्द्र प्रसाद पन्त, चित्रमणी देवलियाल, श्री कृष्ण सिंघानिया, जय भारत सिंह असवाल, शंकर दत्त गौड़, विक्रम सिंह बिष्ट, राकेश पोखरियाल, सुनील कुमार नवानी, रमेश खन्तवाल, केशर सिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह गुसांई, राकेश अग्रवाल, डॉ० सुरेन्द्र लाल आर्य, सेनि. ले. कर्नल बी०बी० ध्यानी, शिव सिंह नेगी, ए०पी० डंगवाल, महेन्द्र पाल सिंह रावत, अजयपाल रावत, आशा खन्तवाल, सरोजनी कुकरेती, विनोद अग्रवाल, कान्ता बिष्ट, सुमनलता, कौशल्या बिष्ट आदि सभी सदस्य मौजूद रहे।

Share34SendTweet22
Previous Post

उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि

Next Post

वर्षों से लंबित रोड की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने रखा आभार कार्यक्रम

Related Posts

उत्तराखंड

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026
97
उत्तराखंड

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
23
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

October 27, 2026
7
उत्तराखंड

बीकेटीसी )के अस्थायी कर्मचारियों का धरना बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से वार्ता के बाद समाप्त

October 27, 2026
6
उत्तराखंड

हर्षिल घाटी के रसीले सेब मंडियों में पहुंचने को तैयार

October 27, 2026
8
उत्तराखंड

उम्मीदों के ‘पहाड़’ पर सियासत का ‘गैरसैंण’

October 27, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37386 shares
    Share 14954 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.