डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 त्रिघराट में तीज महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करने के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर सिमरन ग्रेवाल, अरुण बिष्ट, मीना, प्रीति, सीमा, सुषमा, बिंदिया आदि मौजूद रहे।











