• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

योगी-त्रिवेंद्र ने किया बदरीनाथ में यूपी आवास का शिलान्यास

17/11/20
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
80
SHARES
100
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रकाश कपरूवाण
बदरीनाथ, चमोली। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम में लगभग 20 नाली भूमि में बनने वाले उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। बद्रीनाथ धाम में 11.09 करोड़ की लागत से 40 बैड के तीन मंजिला उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह निर्माण नए सीजन से शुरू होगा। इस पयर्टक आवास गृह में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। यहाॅ पर करीब 20 मिनट तक भगवान बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर पूरे देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर मंदिर के तीर्थ पुजारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर गर्भगृह में भगवान विष्णु की आराधना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने श्रद्वालुओं और स्थानीय जनता का अभिवादन भी किया। सीएम के भ्रमण से पूर्व बद्रीनाथ मंदिर परिसर सहित आसपास क्षेत्रों को पूरी तरह सेनेटाइज्ड किया गया और शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किए गए थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कारण मुझे कई वर्षो के बाद भगवान बद्री केदार के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास की दृष्टि और श्रद्वालुओं की श्रद्वा को ध्यान में रखते हुए आज की आवश्यकता के अनुरूप उत्तराखंड के चारो धामों का विकास जिस नई ऊॅचाई को छूते हुए दिखाई दे रहा है वह अत्यंत सराहनीय और अभिनंदनीय है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की। मंुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच पिछले 18.20 वर्षो से बहुत से विवाद चले आ रहे थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेद्र सिंह रावत जी ने अपने रचनात्मक और सकारात्मक पहल से इन सभी समस्याओं का समाधान करने में सफलता प्राप्त की है। इसके परिणाम स्वरूप ही हरिद्वार में अलकनंदा होटल जो उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम का थाए दोनों राज्यों की आपसी सहमति से तय किया गया कि अलकनंदा होटल उत्तराखंड सरकार को सौंपेंगे और उत्तर प्रदेश सरकार उसी के बगल में एक नया भागीरथी पर्यटन आवास गृह बनाएगा। इस अतिथि गृह का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है और कुंभ से पहले इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मेरे लिए नया क्षेत्र नही है। यह मेरी जन्मभूमि भी है। मैने अपना बचपन उत्तराखंड में ही बिताया है। और जब भी मुझे उत्तराखंड आने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत अतंकरण से आनंद की अनुभूति होती है। पिछले तीन दिनों से न केवल यहाॅ के तीर्थ स्थलों के दर्शनों का सौभाग्य अर्जित कर रहा हॅू बल्कि यहाॅ के पकवानों का भी आनंद ले रहा हूॅ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन आवास गृह निर्माण कार्य नए सीजन के साथ प्रारम्भ किया जाएगा और एक वर्ष के अंदर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि भगवान बद्रीनाथ जी के धाम को अनेक संतों एवं योगियों ने अपनी साधना और तप से पवित्र किया है और यह योगीराज सुन्दरनाथ जी की भी तपस्थली रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूरे देश के श्रद्वालुओं को यहाॅ पर पर्यटन और आवास की बेहतर सुविधा मिलने के साथ साथ यहाॅ के अनेक तीर्थ स्थलों के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ विकास और पर्यटन की सभी संभावनाओं के साथ मिलकर कार्य करेंगी।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ श्री केदार व बद्रीनाथ के दर्शनों का अवसर मिला। उन्होंने कहा आज बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश के पर्यटन आवास गृह का शिलान्यास एक बडी उपलब्धि है। देशभर से श्रद्वालु एवं पर्यटक यहाॅ आते हैए इस पर्यटक आवस गृह के बनने से उनके लिए एक और सुविधा बढ जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ रहा है। इस अवसर मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमांत जनपद चमोली में भारी बर्फवारी से पर्यटकों के आवगमन में हो रही असुविधाओं को दूर करने के लिए स्नोकटर मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ को प्रतीक चिन्ह एवं शाॅल भेंट किया। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी जी को स्थानीय दलहन उत्पाद भी भेंट किए।

इसके बाद दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने माणा गांव से आगे माणा पास जाने वाली सड़क पर लगभग 5 किमी दूर तक भ्रमण किया। साथ बीआरओ के कमांडिग आफिसर कर्नल मनीष कपिल से बाॅडर एरिया की सड़क की जानकारी भी ली। दोनों मुख्यमंत्रियों ने माणा में आईटीबीपीए आर्मी तथा बीआरओ के जवानों से भी मिले और मिष्ठान वितरण करते हुए उनका उत्साह बर्धन किया। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने माणा गांव से आगे सरस्वती नदी के ऊपर बने भीमपुल तक पैदल भ्रमण कर तीर्थ स्थानों की जानकारी भी ली।
विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोमवार को ही बद्रीनाथ पहुॅचना थाए लेकिन खराब मौसम एवं बर्फबारी के चलते सीएम को रात्रि विश्राम गौचर में करना पडा। मंगलवार को मौसम साफ होने पर सीएम सुबह गौचर से बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। यहाॅ पर भगवान बद्री विशाल की पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। बद्रीनाथ धाम में लगभग 20 नाली भूमि पर 11ण्09 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का निर्माण किया जाएगा। प्रकृति ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। सोमवार को बद्री.केदार सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अविनाश अवस्थी, एसीएस संजय सिंह, ओसडी आरबीएस रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट सहित जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, एसडीएम अनिल कुमार चनियाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Share32SendTweet20
Previous Post

किडनी स्टोन का रामबाण इलाज है बथुआ

Next Post

राज्य में 429 संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 68887

Related Posts

उत्तराखंड

नियम दरकिनार खराब मौसम में उड़ान भरने के जोखिम

October 31, 2026
7
उत्तराखंड

सरदार पटेल की आखिरी दौरा साक्षी, आज पन्नों में जिंदा हैं यादें

October 31, 2026
5
उत्तराखंड

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के साथ भर्ती में जवाबदेही ?

October 31, 2026
5
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

October 31, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला: अस्पताल में ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर 1.28 लाख की ठगी

October 31, 2026
4
उत्तराखंड

डोईवाला: चार आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी

October 31, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

नियम दरकिनार खराब मौसम में उड़ान भरने के जोखिम

October 31, 2026

सरदार पटेल की आखिरी दौरा साक्षी, आज पन्नों में जिंदा हैं यादें

October 31, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.