हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकासखंड मुख्यालय नारायणबगड़ में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
किया गया।ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, विकासखंड कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार को आयोजित दीपावली मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए नारायणबगड़ के प्रमुख गणेश चंदोला ने सभी को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के अपने परिजनों, भाई-बंधुओं के साथ मिलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि सभी को श्री रामचन्द्र जी के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करना चाहिए ताकि एक स्वच्छ समाज की स्थापना हो सकें।इस मौके पर प्रमुख ने उत्तरायाणी के पर्व पर तीन दिवसीय मेले का भव्य रूप से आयोजित करने, स्थानीय कलाकारों को मंच में अधिकाधिक मौका दिए जाने का प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित लोगों को दीपक एवं मिठाईयों का भी वितरण किया गया।इस
कार्यक्रम में कोठली वार्ड की जिला पंचायत सदस्य साक्षी नेगी, प्रधान संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिंह खत्री, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत(दीपू), नीरज नेगी, विपिन परिहार, बीडीओ जितेंद्र सिंह, उर्मिला कंडारी, सुरेंद्र लाल, मोनू सती, सूरज रावत, रग्गी नेगी, देवेंद्र कोहली सहित बड़ी संख्या में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ब्लाक के कर्मी मौजूद रहें, उन्होंने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी।














