• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

हिमालय की चोटी पर विराजित मां पूर्णागिरि

20/10/20
in उत्तराखंड, चम्पावत
Reading Time: 1min read
330
SHARES
412
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
पूर्णागिरि मंदिर उत्तराखण्ड राज्य के चम्पावत नगर में काली नदी के दांये किनारे पर स्थित है । चीन, नेपाल और तिब्बत की सीमाओं से घिरे सामरिक दृष्टि से अति महत्त्वपूर्ण चम्पावत ज़िले के प्रवेश द्वार टनकपुर से 19 किलोमीटर दूर स्थित यह शक्तिपीठ माँ भगवती की 108 सिद्धपीठों में से एक है। उत्तराखण्ड जनपद चम्पावत के टनकपुर के पर्वतीय अंचल में स्थित अन्नपूर्णा चोटी के शिखर में लगभग 3000 फीट की उंचाई पर यह शक्तिपीठ स्थापित है।
महाभारत काल में प्राचीन ब्रह्मकुंड के निकट पांडवों द्वारा देवी भगवती की आराधना तथा बह्मदेव मंडी में सृष्टिकर्ता ब्रह्मा द्वारा आयोजित विशाल यज्ञ में एकत्रित अपार सोने से यहां सोने का पर्वत बन गया। सन् 1632 में कुमाऊं के राजा ज्ञान चंद के दरबार में गुजरात से पहुंचे श्रीचन्द्र तिवारी को इस देवी स्थल की महिमा स्वप्न में देखने पर उन्होंने यहा मूर्ति स्थापित कर इसे संस्थागत रूप दिया।
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद आज मां पूर्णागिरि के कपाट खुले और विधि विधान से पूजा पाठ शुरू हुआ। केंद्र सरकार द्वारा देश भर में आज से मंदिरों के कपाट खोलने के आदेश के बाद चम्पावत जिले के माँ पूर्णागिरि धाम में भी मंदिर को आमजनता के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। हालांकि कोविड.19 के मद्देनजर नियमों का पालन हो रहा है। खासतौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है।मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र से उत्तराखंड के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी दर्शन के लिए आने की अनुमति दी गई है, लेकिन प्रशासन ने तय किया है कि उत्तराखंड में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इस बीच, अनलॉक घोषित होने के बाद सरकार ने ई पास पोर्टल बंद कर इसकी जगह उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के पंजीकरण के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी वेबसाइट शुरू की है। मंगलवार को यह वेबसाइट भी ठप थी, जिस कारण यूपी के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को जिले की सीमा जगबुड़ा पुल से लौटने को मजबूर होना पड़ा।
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों के लिए सरकार ने पंजीकरण के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी लिण् नाम से ऑनलाइन वेबसाइट शुरू की है। यात्री इस वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद उत्तराखंड में प्रवेश कर सकते हैं। रोज पहुंच रहे पांच सौ से अधिक श्रद्धालु शारदीय नवरात्र के पहले से ही मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम शुरू हो गया है। इन दिनों रोज पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष पंण् भुवन चंद्र पांडेय का कहना है कि देवी मां के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए समिति ने भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक स्वयंसेवक तैनात किए हैं।
सीमा पर हो पंजीकरण की सुविधा टनकपुर। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति उपाध्यक्ष ने मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राज्य अथवा जिले की सीमा पर ऑनलाइन पंजीकरण केंद्र खोले जाने की मांग है। उनका कहना है कि उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को सीमा पर पंजीकरण की सुविधा मिलने से सहूलियत होगी। उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल मां पूर्णागिरि धाम का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु टनकपुर से सटे नेपाल के झिलमिल झील के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने जरूर पहुंचते हैं।
मान्यता है कि यह झील दिन भर में सात बार रंग बदलती है। टनकपुर से सटी नेपाल की ब्रहमदेव मंडी से करीब आठ किमी दूूर स्थित 6800 वर्ग मीटर में फैली सिद्देश्वर झिलमिल ताल झील का गहरा धार्मिक महत्व है। मंदिर के पुजारियों का मानना है कि मां पूर्णागिरि इसी पावन झील में स्नान किया करती थी। झील के किनारे मां झिलमिल का मंदिर बना है, जहां पूजा.अर्चना करने से हर मन्नत पूरी होती है। कुछ लोग इस झील को पांडवों की उत्पत्ति भी मानते हैं। कहा जाता है कि पांडवों ने यहां विश्राम के दौरान प्यास बुझाने को इस झील की उत्पत्ति की थी। एेसा माना जाता है कि झील के ऊपर की पहाड़ी में भीम ने बड़े से पत्थर में घुटना मारकर पानी निकाला था। यह पत्थर आज भी वहां मौजूद है। झील में पत्थर चट्टा प्रजाति की मछलियां खासी तादात में हैं। इनको मारने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, यह भी मान्यता है कि झील में मौजूद मछलियों का आकार एक समान रहता है। झील में स्नान करना पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। यहां के कारोबारियों में कई हिंदुस्तानी भी हैं। उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों से नेपाल का रोटी और बेटी का नाता है। महेंद्र नगर में राशन भारत से दोगुने दामों पर मिलता है। जिसके चलते यहां के ग्रामीण इलाकों के लोग राशन खरीदने बनबसा आते हैं और साइकिल आदि के जरिए राशन व जरूरत के अन्य सामान ले जाते हैं। भारत नेपाल सीमा पर दोनों देशों के नागरिकों को आवागमन और सामान लाने और ले जाने की खुली छूट हैद्य लेकिन किसी अन्य देश के नागरिक को इसकी इजाजत नहीं है।
एक तरफ जहां ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के परिवार के ताल्लुक नेपाल के शाही परिवार से हैं, वहीं दूसरी ओर भारत और नेपाल के सीमावर्ती गांव के परिवारों के बीच भी रिश्तेदारी है। भारत की कई बेटियां नेपाल में बहू बनकर गई हैं और नेपाल की कई बेटिया की डोली भारत में आई है। रिश्तेदारी का यह सफर बरसों पुराना है। यही वजह है कि सीमावर्ती इलाकों के लोगों के लिए दोनों देशों में कोई फर्क नहीं। इस तरह, धार्मिक भाव से की गई यात्राएं सांस्कृतिक आदान.प्रदान का माध्यम बन जाती हैं। स्वयं से आत्म.साक्षात्कार की यात्रा, खुद से ही खुद के मिलने की यात्रा परोक्ष रूप से दूसरे कितने ही अपरिचितों से मिलवा जाती हैं। साथ चलते सहयात्री, एक साथ शीश नवाते श्रद्धालु, पगडंडी पर किसी के फिसलते तन को संभालते दूसरे यात्री कैसे एक ही यात्रा में अलग.अलग होते हुए भी एक होते हैं। इस मायने में तीर्थयात्राएं हमें बड़ा बनाती हैं, अपनी लघुता को भुलाने के लिए प्रेरित करती हैं। शायद तभी लंबी, कष्टकारी यात्राओं से लौटने पर हम वैसे ही नहीं रह जाते, जैसे गए थे।
कोरोना के कारण इसके प्रदेश में इसको लेकर न होने के कारण इसका दीदार नहीं हो पा रहा हैण् देश भर में विख्यात मां पूर्णागिरि माता के मंदिर में भक्त आगामी 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र में माता के दर्शन कर पाएंगे लेकिन कोविड.19 के चलते सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने दिया है।

Share132SendTweet83
Previous Post

पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा

Next Post

सांसद तीरथ रावत ने दिवंगत थपलियाल के घर जाकर दी सांत्वना

Related Posts

उत्तराखंड

हरिद्वार में संत समागम में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

August 23, 2026
4
उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

August 23, 2026
5
उत्तराखंड

रोहित परिहार के ‘स्मार्ट पर्स’ अविष्कार ने किया देश को किया गौरवान्वित

August 23, 2026
4
उत्तराखंड

पहाड़ में खत्म न होने वाला इंतजार

August 23, 2026
3
उत्तराखंड

डोईवाला: रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, राखियों की खरीदारी शुरू

August 23, 2026
24
उत्तराखंड

देहरादून: शिक्षा एवं फोटोग्राफी के क्षेत्र में विजय कर्नाटक को एक्सीलेंस अवॉर्ड

August 23, 2026
26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67726 shares
    Share 27090 Tweet 16932
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38075 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

हरिद्वार में संत समागम में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

August 23, 2026

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

August 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.