• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

2 अक्टूबर, जरा चिंतन मनन तो कीजिए!

02/10/21
in उत्तराखंड, राजनीति
Reading Time: 1min read
350
SHARES
437
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

शंकर सिंह भाटिया
2 अक्टूबर देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। यह महात्मा गांधी का जन्म दिन है तो देश के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म दिन है। इस मायने में 2 अक्टूबर उत्तराखंड के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए महत्व रखता है। लेकिन 2 अक्टूबर 1994 के बाद उत्तराखंड के लिए यह काला दिन हो गया। इस दिन मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा-बसपा की उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस तरह मुजफ्फरनगर कांड को अंजाम दिया, युवकों के सीने गोलियों से छलनी किए गए और महिलाओं को गन्ने के खेतों में घसीटकर बलात्कार किया गया, देश के इतिहास में ऐसा काला दिन अंग्रेजों के शासनकाल में भी नहीं देखा। बाकायदा सरकारी आदेशों का अनुपालन करते हुए उत्तर प्रदेश की पुलिस ने यह कुकृत्य किया।

सीबीआई जांच में इन सारी क्रूरताओं का खुलासा भी हुआ। इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्णय इसका गवाह है, हालांकि केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट से बड़ी ही धूर्तता से अपने मुंह पर लगी कालिख की गहरी परत का बाहरी हिस्सा धुलवाने की कोशिश की हो, लेकिन यह बात कोई भी मानने को तैयार नहीं है कि मुलायम सिंह का पाप किसी न्यायालय के निर्णय से धुल गया हो। मुलायम सिंह यादव चाहे देश के सर्वोच्च न्यायालय से अपने को मुजफ्फरनगर कांड समेत, खटीमा, मसूरी कांड से मुक्त करवा लें, उत्तराखंड की जनता की नजर में वह हमेशा अपराधी रहेंगे।

अब सवाल यह उठता है कि 1994 में हुए सरकार प्रायोजित इन अपराधों की सीबीआई जांच में पुष्टि होने के बाद एक भी अपराधी को सजा क्यों नहीं मिली? सबसे बड़ा अपराधी मुलायम सिंह यादव सुप्रीम कोर्ट से मुक्त कैसे हो गया? हत्याएं हुई, बलात्कार हुए, इस सब की पुष्टि के बाद भी अपराधियों को एक-एक कर मुक्त होने का मौका क्यों दिया जा रहा है?

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद माना जा रहा था कि अब अपनी सरकार होगी, 1994 की घटनाओं को लेकर जो सन् 2000 तक न्याय नहीं मिल पाया, अब उत्तराखंड की जनता को न्याय मिलेगा, अपराधी सींखचों के पीछे होंगे। लेकिन उत्तराखंड की सरकारों ने ऐसा कोई चरित्र नहीं दिखाया। 9 नवंबर 2000 को बनी अंतरिम सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह केयरटेकर हैं, इसलिए कोई काम नहीं करेंगे, नई चुनी हुई सरकार पर ही उन्होंने सारी जिम्मेदारी थोप दी। इसलिए अन्य कार्यों की तरह अंतरिम सरकार ने इस मामले में भी कुछ नहीं किया। पहली चुनी हुई सरकार 2002 के चुनाव के बाद आई, जिसके मुखिया नारायण दत्त तिवारी बने। वह घोषित तौर पर उत्तराखंड आंदोलन के विरोधी थे, वही चरित्र उन्होंने खुलकर दिखाया। वह मुलायम सिंह यादव से दोस्ती निभाते रहे, पुलिस में डीआईजी रहते हुए मुजफ्फरनगर कांड में अहम भूमिका निभाने वाले बुआ सिंह का तिवारी रिजीम में खुलकर खैरमकदम होता रहा। बुआ सिंह का उत्तराखंड में सरकारी मेहमान की हैसियत से स्वागत किया गया। इतना ही नहीं नारायण दत्त तिवारी के शासनकाल में उनकी सरकार के अपर महाधिवक्ता ने बाकायदा देहरादून में चल रहे इन सभी घटनाक्रमों के मुकदमों को मुजफ्फरनगर स्थानांतरित करने की गुजारिश सीबीआई कोर्ट से की। ऐसा पूरी सोची समझी साजिश के साथ किया गया। मुकदमे मुजफ्फरनगर स्थानांतरित होने के बाद उत्तराखंड से जाने वाले गवाहों को वहां धमकियां मिलने लगी। गवाहों ने सुनवाई में जाना बंद कर दिया और उन संगीन मुकदमों का जो हस्र हुआ हम सबने देखा।

इन मामलों की सरकार पैरवी करेगी यह बात भुवन चंद्र खंडूड़ी ने पहली बार कही, जब 2007 के चुनाव में भाजपा की उनके नेतृत्व में सरकार बनी। लेकिन पता नहीं उन पर किस अदृश्य शक्ति का ऐसा दबाव था कि वह चाहकर भी इन मुकदमों की कभी सरकारी पैरवी नहीं करा पाए। उसके बाद धीरे-धीरे उत्तराखंड की सरकारों के लिए ऐसे गंभीर मामले अगंभीर बनते चले गए। अब तो उत्तराखंड की कोई सरकार या मुख्यमंत्री इसकी बात भी नहीं करना चाहता है।

अभी दो दिन पहले जब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत यह कहते हैं कि उत्तराखंड की सत्ता नालायकों और बेवकूफों के हाथों में रही तो क्या गलत कहते हैं। यदि वह शहीदों की आत्मा के रोने की बात करते हैं तो सही कहते हैं। लेकिन यह भी समझना होगा कि उनकी यह पीड़ा ऐसे ही नहीं झलकी। उत्तराखंड आंदोलन में उनका कहीं कोई योगदान नहीं रहा। राज्य बनने के बाद उत्तराखंड की चार चुनी हुई सरकारों में से तीन सरकारों में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का सौभाग्य मिला। इस हद तक सत्ता सुख भोगने के बाद भी जब मुख्यमंत्री बनने की कतार में उन्हें खड़ा तक नहीं किया गया तो उनके मन की पीड़ा छलक पड़ी और उन्होंनें सच्ची बात कह दी। इन नालायकों को सच्चाई का ज्ञान भी तब आता है, जब इन्हें सत्ता के परम खुख अर्थात मुख्यमंत्री की कुर्सी से वंचित किया जाता है। जनता बार-बार ऐसे लोगों को सत्ता सौंपेगी तो शहीदों को न्याय कहां से मिलेगा?

Share140SendTweet88
Previous Post

आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर पंचायत तिलवाड़ा में हुआ भव्य आयोजन

Next Post

आईपीएल में सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, सट्टे पर्ची, 01.64 लाख रुपये बरामद

Related Posts

उत्तराखंड

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026
39
उत्तराखंड

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
6
उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत विनियामक आयोग ने किया गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण, आरएमयू कार्यों पर व्यक्त किया संतोष

June 10, 2026
15
उत्तराखंड

डोईवाला: स्वच्छता चौपाल में कूड़ा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक

June 10, 2026
15
उत्तराखंड

डोईवाला: ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन

June 10, 2026
17
उत्तराखंड

आगामी चुनाव की मजबूत नींव है एसआईआर अभियान : तडियाल

June 10, 2026
25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67696 shares
    Share 27078 Tweet 16924
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45781 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37332 shares
    Share 14933 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.