हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड देवाल के अंतर्गत फल्दियागांव के ग्राम प्रधान, गांव के ग्रामीणों व जल संस्थान के स्थानीय कर्मचारियों ने श्रमदान के जरिए पेयजल टैंक की सफाई कर जल संस्थान से एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत पेयजल टैंक की सफाई कर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की मांग की हैं।
फल्दियागांव के
ग्राम प्रधान प्रेम सिंह के नेतृत्व में गांव के खिलाप सिंह,मदन सिंह, भूपेंद्र करमियाल,उमराव सिंह, जयंती कुनियाल आदि ने गांव के पेयजल टैंक की श्रमदान के जरिए सफाई की इस दौरान टैंक में भारी मात्रा में एकत्रित मलवा निकाल गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रेम सिंह बिष्ट ने
जल संस्थान थराली के जूनियर इंजीनियर अभियंता आशीष बर्तवाल से दूरभाष पर वार्ता करते हुए ग्राम सभा के पेयजल टैंक की एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत सफाई करने,टैंक में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने की मांग की।














