डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
नवभारत टाइम्स के 80 वर्षों के इतिहास में इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बनकर उन्होंने न केवल पिथौरागढ़, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। वर्ष 2014 से भारतीय संसद की रिपोर्टिंग करते हुए उन्होंने भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, रक्षा मामलों और विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी लेखनी और पत्रकारिता के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। CNBC आवाज़ और आज तक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में उनका अनुभव तथा चेवेनिंग फेलोशिप से जुड़ाव उनकी उपलब्धियों को और विशेष बन नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन’ का संकल्प आज देश की बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास, अवसरों और उपलब्धियों में साकार होता दिखाई दे रहा है। पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज से अपने सफर की शुरुआत कर राष्ट्रीय पत्रकारिता में यह मुकाम हासिल करने तक पूनम जी का संघर्ष और समर्पण पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।पिथौरागढ़ की बेटी एवं News 18 के बेबाक पत्रकार भाई विजय वर्धन उप्रेती जी की धर्मपत्नी, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमतीपूनम पांडे जी को नवभारत टाइम्स का नेशनल ब्यूरो चीफ नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह उपलब्धि बताती है कि प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के सामने भौगोलिक दूरियाँ कभी बाधा नहीं बन सकतीं। पूनम जी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ।लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.














