डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम के लिए डोईवाला नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। गुरुवार को नगर पालिका डोईवाला द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 07 दुकान स्वामियों से 12,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका द्वारा यह अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 12 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े या जूट के थैलों जैसे वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील की।











