हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदम के वैज्ञानिकों ने देवाल ब्लाक के अंतर्गत बेराधार के काश्तकारों को प्राकृतिक खेती की जानकारी
देते हुए इसे अपनाने से होने वाले लाभों की जानकारी दी।
बेराधार गांव में गांव की ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदम के डॉ.डीसी काला ने कास्तकारों को बताया कि प्राकृतिक तौर पर कृषि करना जहां बेहद आसान हैं वही लोगों के लिए भी प्राकृतिक रूप से उत्पादित कृषि उत्पादन बेहद लाभदायक हैं।कहा कि आज पूरे विश्व में जैविक उत्पादों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही हैं, और इसके मूल्य भी रसायन पदार्थों से उत्पादित उत्पादों से काफी अधिक है।इस मौके पर आये अन्य वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने भी कृषि उत्पादन बढ़ाने, पशुपालन को बढ़ावा दिए जाने सहित अन्य विषयों पर किसानों को जानकारी दी।इस मौके पर केंद्र के हेम चंद्र त्रिपाठी,गौतम लोहनी व भागीरथी बिष्ट ने जानकारी दी।इस मौके पर गांव की ज्योति बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष नीमा देवी,लीला देवी, दुर्गा देवी आदि ने वैज्ञानिकों से कृषि, पशुपालन सहित अन्य विषयों पर जानकारियां मांगी।











