डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। काम से घर लौट रहे एक व्यक्ति को वाहन सवार एक युवती ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर युवती ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। पीड़ित राजीवनगर निवासी राहुल ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि वह काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आशि नामक युवती ने अपने वाहन से उन्हें टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवती ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद वह उन्हें अपने घर की ओर खींचकर ले जाने लगी, जहां उसके परिजनों और किरायेदारों ने भी उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आशि, आबिद, असमम, अकबर, शमीम, ज्यासमीन, तेजामुल्ल तथा 4–5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। इधर, कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











