हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
नंदा धाम सिद्धपीठ कुरूड़ से नंदा देवी लोकजात यात्रा को निकली श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी बधाण की नंदादेवी की उत्सव डोलियां धीरे-धीरे सुहावने मौसम के साथ देव धुनों, माता के जयकारों के साथ लगातार आगे के पड़ावों ओर बढ़ रहीं हैं। यात्रा मार्गो पर नंदा देवी के भक्तों के द्वारा अपनी कुल देवी,ध्याणी को खाजा,कलेऊं, सहित अन्य वस्तुएं भेट पवाड़ा के रूप में अर्पित की जा रही हैं।बधाण की डोली शुक्रवार को अपने छ्ठे़ पड़ाव सूना (थराली) से 7 वें पड़ाव चेपड़ो गांव पहुंच
गई हैं। यात्रा को लेकर देवी भक्तों में उत्साह देखते ही बन रहा हैं।
नवमी के पर्व 5 सितंबर को सिद्धपीठ कुरूड़ से बधाण की राजराजेश्वरी नंदा देवी की डोली के अलावा,दशोली एवं बण्ड़ की नंदा देवी की डोलियां नंदा देवी बड़ी जात एवं लोकजात यात्रा पर निकली थी जोकि लगातार आगे के पड़ावों पर पहुंच रही हैं। शुक्रवार को बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की उत्सव डोली काल रात्रि की भव्य पूजा अर्चना के बाद प्रातः सूना गांव से विदा हुई विदाई से पूर्व सूना गांव सहित आसपास के गांवों के नंदा भक्तों ने देवी की स्तुति कर अपने परिजनों,क्षेत्र, प्रदेश एवं देश की खुशहाली की प्रार्थना की इसके बाद देव यात्रा दोपहर के भोजन के लिए थराली गांव पहुंची यहां पर भी देवी भक्तों ने देवी की पूजा अर्चना कर भेट पवाड़ा अर्पित किया इसके बाद देव यात्रा कोटडीप, थराली बाजार,केदारबगड़, राणीबगड़ होते हुए अपने 7 वें पड़ाव चेपड़ो गांव पहुंची इस दौरान थराली बाजार सहित पूरे यात्रा रूट पर पुष्प वर्षा,जौ, चावलों को डोली के ऊपर बरसा कर स्वागत किया।इस दौरान कई नंदा भक्तों ने थराली ,केदारबगड़,राणीबगड़ में यात्रियों को जलपान की व्यवस्था करवाईं ।इस दौरान यात्रा मार्ग पर महिलाएं में यात्रा को लेकर काफी अधिक उत्साह नजर आया और उन्होंने यात्रा का भव्य रूप से स्वागत करते हुए अपनी ध्याणी,के रूप में अश्रुपूर्त विदाई दी।किया।चेपड़ो गांव में यात्रा के पहुंचते ही चेपड़ो सहित आसपास के गांवों के देवी भक्तों ने यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया।चेपड़ो में नंदा जागरण एवं विशेष पूजा का आयोजन किया गया। शनिवार को यात्रा विकासखंड थराली को छोड़ कर विकासखंड देवाल के कोठी गांव में दोपहर के भोजन के लिए पहुंचेगी। यहां से बधाण की डोली किस रूट पर जाएंगी इस पर अभी तक संदेह बना हुआ हैं। केंद्रीय लोकजात समिति देवराड़ा-थराली के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कोठी से देव डोली रात्रि प्रवास पर देवाल ब्लाक के धरा तल्ला गांव जाएगी, जबकि बड़ी जात समिति कुरूड़ के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार देव यात्रा नंदा धाम नंदकेसरी रात्रि प्रवास पर पहुंचेगी। कौन से रूट पर देव डोली जाएंगी यह तों शनिवार को ही पता चल पाएगा।
———
नंदा देवी राजराजेश्वरी मंदिर,मेला समिति कुरूड़ के अध्यक्ष नरेश गौड़ ने दोहराया कि बधाण की नंदादेवी लोकजात यात्रा पर निकली हैं,अगर यात्रा बड़ी जात अथवा श्री नंदादेवी राजजात यात्रा पर निकलती तों शनिवार को अमावस्या की रात्रि को सूना गांव के सामने पिंडर नदी के उस पार कुलसारी स्थिति दक्षिण कालिंका के मंदिर परिसर में भूमिगत श्री यंत्र को खोल कर उसकी विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जानी थी, जिससे स्पष्ट हैं कि बधाण की नंदा इस बार भी लोकजात यात्रा करेगी।











