• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कुपोषण में खाद्यान्न के रूप में बाजरा उपयोगी फसल

26/12/19
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1min read
456
SHARES
570
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
बाजरा वैज्ञानिक नाम पेनिसिटम टाईफाइडिस यह एक प्रमुख फसल है। एक प्रकार की बड़ी घास जिसकी बालियों में हरे रंग के छोटे छोटे दाने लगते हैं। इन दानों की गिनती मोटे अन्नों में होती है। प्रायः सारे उत्तरी पश्चिमी और दक्षिणी भारत में लोग इसे खाते हैं। बाजरा मोटे अन्नों में सबसे अधिक उगाया जाने वाला अनाज है। प्रागेतिहासिक काल से उगाया जाता रहा है, यद्यपि इसका मूल अफ्रीका में माना गया है। भारत दुनिया का अग्रणी बाजरा उत्पादक देश है। यहां में लगभग 85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरे की खेती की जाती है। जिसमें से 87 प्रतिशत क्षेत्र राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्यों में है। देश के शुष्क तथा अर्धशुष्क क्षेत्रों में यह प्रमुख खाद्य है और साथ ही पशुओं के पौष्टिक चारा उत्पादन के लिए भी बाजरे की खेती की जाती है।
पोषण की दृष्टि से जहां इसके दाने में अपेक्षाकृत अधिक प्रोटीन 10.5 से 14.5 प्रतिशत और वसा 4 से 8 प्रतिशत मिलती है, वहीं कार्बोहाइड्रेट खनिज तत्व कैल्शियम केरोटिन राइबोफ्लेविन विटामिन बी2 और नायसिन विटामिन बी6 भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। गेहूं एवं चावल की अपेक्षा बाजरे में लौह तत्व भी अधिक होता है। अधिक ऊर्जा होने के कारण बाजरे को सर्दियों के मौसम में खाने में अधिक प्रयोग किया जाता है। बाजरा के चारे में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और खनिज लवण उपयुक्त मात्रा में एवं हाइड्रोरासायनिक अम्ल सुरक्षित मात्रा में पाया जाता है। भारत के कुल बाजरा क्षेत्र का लगभग 95 प्रतिशत असिंचित है जिससे मानसून की अनिश्चितता की तरह बाजरा की उत्पादकता में भी उतार.चढ़ाव रहता है हाथरस। बीयर कंपनियों के लिए जायद की फसल बाजरा से बीयर बनाना काफी फायदे का सौदा हो गया है। यही कारण है कि आधा दर्जन बीयर निर्माता कंपनियों द्वारा कृषि उत्पादन मंडी समिति से बाजरा की जोरदार खरीद की जा रही है, जिससे मंडी में बाजरा लेकर आने वाले किसानों को उनकी फसल का अच्छा भाव मिल रहा है। किसानों के चेहरे पर खुशी छाई हुई है।
अब तक खरीफ की फसल में पैदा होने वाले बाजरे का प्रयोग आम आदमी के खाने में होता था, लेकिन अब नई तकनीकी के इस दौर में बाजरा की फसल भी काफी व्यवसायिक हो गई है। जायद की फसल में भी अब बडे़ पैमाने पर बाजरे की पैदावार होने लगी है। अब तक जौ से बीयर बनाने का काम करने वाली कंपनियों को बाजरा से बीयर बनाना और अधिक लाभदायक हो गया है। वहीं किसानों को एक अतिरिक्त फसल मिल रही है और बीयर कंपनियों को बीयर बनाने के लिए भी जौ से भी कम रेट पर बाजरा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। किसानों द्वारा जायद की फसल में होने वाले बाजरा को बीयर बनाने के लिए खरीदा जा रहा है। इस समय बाजरा की अधिक से अधिक खरीद करने की होड़ लगी हुई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस में भी जायद के बाजरा की खरीद के लिए करीब आधा दर्जन कंपनी बाजार में आ गई है, जिससे मौजूदा समय में जायद का बाजरा पैदा करने वाले किसानों को 1,100 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास के अच्छे भाव प्राप्त हो रहे हैं।
मोटे अनाज वाली फसलों में बाजरा पेन्नीसेटम टाइफोइड्स का महत्वपूर्ण स्थान है। बाजरा कम लागत तथा शुष्क क्षेत्रों में उगाई जाने वाली ज्वार से भी लोकप्रिय फसल है जिसे दाने व चारे के लिए उगाया जाता है। बाजरे के दाने में 12.4 प्रतिशत नमी, 11.6 प्रतिशत प्रोटीन, 5.0 प्रतिशत वसा, 67.5 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 0.05 प्रतिशत कैल्शियम, 0.35 प्रतिशत फास्फोरस तथा 8.8 प्रतिशत लोहा पाया जाता हैै। इस प्रकार बाजरे का दाना ज्वार की अपेक्षा अधिक पौष्टिक होता है। बाजरे को खाने के काम में लाने से पूर्व इसके दाने को कूटकर भूसी अलग कर लिया जाता है। दानों को पीसकर आटा तैयार करते हैं और माल्टेड आटा के रूप में प्रयोग करते हैं। उत्तरी भारत में जाड़े के दिनों में बाजरा रोटी चपाती चाव से खाई जाती है। कुछ स्थानों पर बाजरे के दानों को चावल की तरह पकाया और खाया जाता है। बाजरे की हरी बालियाँ भूनकर खाई जाती हैं। दाने को भूनकर लाई बनाते हैं। बाजरा दुधारू पशुओं को दलिया एंव मुर्गियों को दाने के रूप में खिलाया जाता है। बाजरे का हरा चारा पशुओं के लिए उत्तम रहता है। क्योंकि इसमें एल्यूमिनायड्स अधिक मात्रा में उपस्थित रहते हैं। बाजरा के पौधे ज्वार से अधिक सूखा सहन करने की क्षमता रखते है। देश के अधिक वर्षा वाले राज्यों को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में बजारे की खेती की जाती है।
भारत में बजारे की खेती गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, आन्ध्र प्रदेश, पंजाब और मध्यप्रदेश राज्यों में प्रमुखता से की जाती है। भारत विश्व भूख सूचकांक के मामले में 81 राष्ट्रो की सूची में भारत 64वें नंबर पर हैं । बाल कुपोषण के मामले में यह दूसरे नंबर पर है और यह स्थिति बहुत गरीब देशों में पाई जाती है। यह स्थिति तब भी बनी हुई है जब यहां पर लगभग पांच दशक से सार्वजनिक वितरण व्यवस्थाध्लक्षित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था पीडीएस टीपीडीएस चल रही है। लेकिन जहां बाजरे की लंबे समय से अनदेखी की गई है, वहीं अब प्रस्ताव है कि इसे खाद्य अनाजों में शामिल कर लिया जाए। भारत के अनेक परिवार उन क्षेत्रों में रहते है जहां सिंचाई सुविधाएं कम हैं अतः ऐसे इलाकों में खाने के लिए उपयुक्त अनाज के रूप में बाजरे की खेती की जा सकती है और इसे लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। इसके अलावा बाजरे की फसल पर्यावरण के लिए भी उपयोगी है। यह जलवायु परिवर्तन के असर को कम करती है। इसके विपरीत धान की फसल जलवालु परिवर्तन में सहायक साबित होती है, क्योंकि उससे मीथेन गैस निकलती है धान की खड़ी फसल में पानी में डूबी जमीन से ग्रीन हाऊस गैस निकलती है। गेंहू एक तापीय संवेदनशील फसल है और बढ़ते हुए तापमान का इस पर बुरा असर पड़ता है।
बाजरा एक ऐसा अनाज है जिसमें लोहा, कैल्सियम, जस्ता, मैग्निसियम, पोटाशियम, फाइबर और कई तरह के विटामिन कैरोटिन, नियासिन, विटामिन बी6 और फोलिक एसिड होते है। इसलिए यह हमारे लिए बहुत उपयोगी और लाभदायी है। बाजरा ऐसी मिट्टी में भी उग सकता है जो कम उपजाऊ और कम नमी वाली हो। इसकी फसल मात्र 65 दिनों में तैयार हो जाती है। यह आसानी से हजम भी हो जाता है। बाजरा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो पेट और मधुमेह की बीमारियों से पीड़ित रहते हैं। कुपोषण से लड़ने में भी बाजरा का इस्तेमाल बखूबी किया जा सकता है।
बाजरे में हाइड्रोकैमिकल्स तथा ऐन्टीऑक्सिडैन्टस् प्रचुर मात्रा मे मिलते हैं। जरूरत है कि हम बाजरे की खेती को समर्थन दें और इसके लिए ऋण और बीमा की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाएं। दालों के साथ इस्तेमाल करके बाजरे से पोषक भोजन तैयार किया जा सकता है, जैसे. चपातियां, ब्रेड, लड्डू, पास्ता, बिस्कुट। बाजरे की विशेषता है सूखा प्रभावित क्षेत्र में भी उग जाना, तथा ऊंचा तापक्रम झेल जाना। यह अम्लीयता को भी झेल जाता है। यही कारण है कि यह उन क्षेत्रों में उगाया जाता है जहां मक्का या गेहूं नहीं उगाए जा सकते हैं की गेहूं और चावल के मुकाबले बाजरे में ऊर्जा कई गुना है। बाजरे की रोटी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। इस प्रकार से हो सकता है कि एक ऐसा समय आए, जब गेंहू हमारे खेतों से एक दम गायब हो जाए। बाजरे की खेती में उर्वरकों की जरूरत नहीं पड़ती अतः इस फसल में कीड़े.मकेड़े नहीं लगते। अधिकांश बाजरे की किस्में भंडारण में आसान है और इसमें कीड़े नहीं लगते। अतः इसके भंडारण के लिए कीट.नाशकों की जरूरत नहीं पड़ती। प्रदेश में उच्च गुणवत्तायुक्त का उत्पादन कर देश.दुनिया में स्थान बनाने के साथ राज्य की आर्थिकी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में पलायान को रोकने का अच्छा विकल्प बनाया जा सकता है। पहाड़ी जीवन और ग्रामीण के लिए घोर संकट है। पर्यावरण तथा मानव स्वास्थ्य दोनों को ही लाभ होगा। उत्तराखण्ड के लिए सुखद ही होगा किया जाता है तो यदि रोजगार से जोड़े तो अगर ढांचागत अवस्थापना के साथ बेरोजगारी उन्मूलन की नीति बनती है तो यह पलायन रोकने में कारगर होगी उत्तराखण्ड हिमालय राज्य होने के कारण बहुत सारे बहुमूल्य फसल उत्पाद जिनकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक मांग रहती है।

Share182SendTweet114
Previous Post

भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट का जोशीमठ में जोरदार स्वागत

Next Post

बीकेटीसी अध्यक्ष ने किया अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन

Related Posts

उत्तराखंड

नैनीताल के हरिनगर में 4400 ‘चाल-खाल’ का उद्घाटन, जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

May 19, 2026
6
उत्तराखंड

जनरल बीसी खंडूड़ी ईमानदार राजनीति, अनुशासन और विकास की मिसाल

May 19, 2026
15
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में प्रतिभाग किया

May 19, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के लिए दु:खद समाचार पूर्व मुख्यमंत्री ने ली मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस

May 19, 2026
11
उत्तराखंड

चुनाव: अधिवक्ताओं के हितों की आवाज बने मनोहर सिंह सैनी, समर्थन की अपील

May 19, 2026
28
उत्तराखंड

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उद्यमशीलता जगाना आज की सबसे बड़ी जरूरत: कुमार

May 18, 2026
13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67686 shares
    Share 27074 Tweet 16922
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45778 shares
    Share 18311 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38053 shares
    Share 15221 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37445 shares
    Share 14978 Tweet 9361
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

नैनीताल के हरिनगर में 4400 ‘चाल-खाल’ का उद्घाटन, जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

May 19, 2026

जनरल बीसी खंडूड़ी ईमानदार राजनीति, अनुशासन और विकास की मिसाल

May 19, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.