हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकास खंड देवाल के अंतर्गत बेराधार में 17 साल के लंबे समयांतराल के बाद मंगलवार की रात से श्री राम लीला का आयोजन शुरू हो गया हैं। रामलीला का उद्घाटन का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काट कर किया,इस मौके पर उन्होंने पुरूषोतम भगवान राम चंद्र बताया मार्ग पर चलने की राम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि तभी एक बार पून: भारत में राम राज की परिकल्पना साकार हो सकती हैं। बेरधार में 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से रामलीला मंचन का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में शुरू हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने प्रथम दिवस का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर देवाल के प्रमुख तेजपाल रावत,भाजपा देवाल मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट , युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विनायक मिश्रा , संदीप बिष्ट,राकेश भारद्वाज आदि विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।इस मौके पर विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि पुरूषोतम भगवान राम ने जो आर्दश समाज में रखें वही सभी लोग के लिए प्रेरणादायक है, उन्होंने हमेशा सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने का जों संदेश दिया उसी के पालन से विश्व कल्याण संभव है,इस मौके पर बेराधार की प्रधान ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बिष्ट , खड़क सिंह रावत , बीरेंद्र रावत , लखन सिंह , चंद्र सिंह, दिगपाल सिंह,जय सिंह पनेरी सहित अन्य गणमान्य जनों में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। पहले दिन के रामलीला के मंचन में कोरस गायन के साथ ही, गांव की बालिकाओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, उसके बाद नट, नटनी का मंचन हुआ,राजा दशरथ के घर पर राम जन्म के उत्सव व रावण के द्वारा शिव तपस्या का बेहतरीन मंचन किया गया।











