हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
उत्तराखंड बाल आयोग के सदस्य के रूप में डीएवी देहरादून के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने विविध कार्यभार ग्रहण
कर लिया है।इस मौके पर आयोग के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
राज्य सरकार के द्वारा देवाल विकासखंड के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ निवासी एवं पूर्व में डीएवी देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट को पिछले दिनों उत्तराखंड बाल आयोग में सदस्य बनाने के आदेश जारी किए थे, इसके बाद आज बुधवार को प्रेमनगर स्थिति आयोग के कार्यालय में दयाल बिष्ट ने सदस्य के रूप में अपना विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।पदभार ग्रहण करने के उपरांत बिष्ट ने कहा कि वे बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके सर्वांगीण विकास तथा बाल हितों के संरक्षण के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने राज्य के प्रत्येक बच्चे तक आयोग की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुँचाने तथा बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, आयोग के सचिव बरनवाल, अनुसचिव एसके सिंह के साथ ही आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दयाल सिंह बिष्ट का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, जीएमवीएन के निदेशक पारस गोयल भी मौजूद रहे जिन्होंने बिष्ट को बधाई देते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।











