हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली । चमोली जिले के थराली विधानसभा में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेको वितरित किया गए। बुधवार को थराली ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामोत्थान परियोजना एवं मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि के चेकों का वितरण किया गया चेकों का वितरण थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया।
थराली ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामोत्थान परियोजना (आरईएपी) के तहत वर्ष 2025 की आपदा से प्रभावित 80 परिवारों को कुल 55 लाख 2 हजार 376 रुपये की राहत राशि के चेकों वितरित किए गए। वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 आपदा प्रभावितों को 3 लाख 96 हजार रुपये की सहायता राशि का वितरण किया गया।इस मौके पर विधायक टम्टा ने कहा कि वर्ष 2025 में थराली सहित चेपड़ों क्षेत्र में आई आपदा से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है और भविष्य में भी राहत एवं पुनर्वास कार्य जारी रहेंगे।इस मौके पर रीप के जिला कॉर्डिनेटर श्रीकांत यादव, थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज, राजस्व उपनिरीक्षक रोबट सिद्धकी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, नंदू बहुगुणा, राकेश भारद्वाज, पार्षद दिवाकर नेगी, केदार पन्त आदि मौजूद थे।











