कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी गाड़ीघाट कोटद्वार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में 4 अगस्त आचार्य श्री बालकृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर को होने वाले जड़ी बूटी दिवस पर मालवीय उद्यान कोटद्वार में नि:शुल्क औषधि जड़ी बूटी पादपों का वितरण किए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जड़ी बूटी कार्यक्रम के संयोजक चंद्र किशोर असवाल किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी तथा सहसंयोजक रजनी अग्रवाल, सतेंद्र कुमार, रूप सिंह, सुरेश चंद्र रहेंगे।
आयोजित मासिक बैठक के उपरांत समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा सिद्धबली मंदिर परिसर तथा बुद्ध पार्क स्थित सुबह-सुबह योग करने के बारे में प्रेरणा लोगों को नि:शुल्क जानकारी दी गई, जिसमें विभिन्न स्थानों पर चल रही नि:शुल्क योग कक्षाओं से जुड़ने का अनुरोध भी किया गया।
बैठक में कोटद्वार की समस्त जनता से अपील भी की गई कि 4 अगस्त को होने वाले जड़ी बूटी कार्यक्रम में आकर औषधीय पौधों को जानकारी के साथ ले जाएं, जिनका कि वहां पर नि:शुल्क वितरण किया जाना है।
बैठक तथा योग कार्यक्रम में अमित सजवान, भगवती प्रसाद, रूप सिंह, डॉ० रवि नेगी, राखी नौटियाल, बीना रावत, शकुंतला रावत ममता कोटला आदि उपस्थित रहे।
गाड़ी घाट योग कक्षा में काफी समय से निरंतर से योग करने वाले योग साधकों को ममता भंडारी तथा जयप्रकाश रावत को उनके उत्कृष्ट योग कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।











