हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकासखंड थराली के अंतर्गत डुंग्री- रतगांव मोटर मार्ग पर किलोमीटर 5 में बड़े- बड़े बोल्डर एवं भारी मात्रा में मलवा आने के कारण सड़क यातायात के लिए अवरूद्ध हो गई है।लोक निर्माण विभाग थराली के तमाम प्रयासों के बावजूद भी रविवार को सड़क को यातायात के लिए नही खोला जा सका है।
रविवार को अचानक से डुंग्री-रतागांव के किलोमीटर 5 में चट्टान भरभरा कर गिर गयी इस चट्टान के टूटने के कारण बड़े-बड़े बोल्डरों के साथ ही भारी मात्रा में मलवा सड़क में आ गिरी जिस कारण सड़क यातायात के लिए बंद हों गई हैं, लोनिवि के सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि रविवार को ही जेसीबी मशीन सड़क खोलने के लिए भेजी गई किंतु सड़क को जेसीबी मशीन नही खोल पाईं, चट्टान टूटने के कारण काफी बड़े बोल्डर सड़क पर आ गयें हैं जिन्हें जेसीबी अथवा पोकलेन मशीन से भी फैंका जाना संभव नही हैं, सोमवार को सड़क खोलने के लिए ब्रेकर मशीन मंगाने के प्रयास किए जाएंगे उस की मदद से बोल्डरों को तोड़ा जाएगा उसी के बाद सड़क खुल पाना संभव होगा। रतगांव सड़क के अवरूद्ध हो जाने के कारण करीब 5 हजार से अधिक की आबादी का सीधा यातायात संपर्क ब्लाक मुख्यालय थराली से कट गया हैं।











