
कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से कमजोर 25 छात्राओं की वर्षभर की फीस जमा करायी गयी ।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। बेटियां हमारे समाज की शक्ति और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। आइए, मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं, जहाँ हर बेटी को शिक्षा, सम्मान और अपने सपनों को साकार करने का समान अवसर मिले।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए अग्रसर रहता है।
इस अवसर पर आर्य कन्या इण्टर कालेज के प्रबंधक आनन्द प्रकाश आर्य, कालेज की प्रधानाचार्या रेनू नेगी, मीनाक्षी शर्मा, तोताराम पांथरी, सचिव प्रदीप अग्रवाल व महिला संयोजिका बीना मित्तल ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर स्कूल की आर्थिक रूप से कमजोर 25 कन्याओं की वर्षभर की स्कूल फीस परिषद की ओर से जमा करायी गई ताकि
कोई भी कन्या शिक्षा से वंचित न रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन बीना मित्तल ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, महिला संयोजिका बीना मित्तल, मीनाक्षी शर्मा, गोपाल बंसल, राजेन्द्र जखमोला, राकेश मित्तल, तोताराम पांथरी, राजदीप माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, सेवकराम मानुजा, शीला कुकरेती, रीता जखमोला आदि सदस्य व स्कूल की अध्यापिकाएं मौजूद रहे।










