कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न० 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें 32 छात्र-छात्राओं के दांतो का परीक्षण किया गया तथा उन्हे दन्त किट वितरित की गयी एवं दन्त स्वच्छता के बारे में बताया गया।
निकट बिजली घर स्थित विद्यालय में आयोजित शिविर का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि स्वस्थ मुस्कान व स्वस्थ भविष्य बनाना ही रोटरी का ध्येय है यदि बच्चे स्वस्थ रहेगे तभी वे अपने भविष्य को निखार सकेगें।
दन्त चिकित्सक डाॅ० आशीष अग्रवाल ने कहा कि आजकल बच्चे टाफी बहुत खाते है जिससे उनके दांत खराब होने लगते है। उन्होंने बच्चों को ऐसी चीज़ों को न खाने की सलाह दी। उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रूप से रोज दांत साफ करने की सलाह दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अन्नु रावत ने स्कूल के बच्चो के दंत परीक्षण के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डाॅ० नीतिका अग्रवाल, इनरव्हील अध्यक्ष मानु गुप्ता, वाई.पी. गिलरा, विपिन बक्शी, सचिव वीना रावत, शरतचन्द गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डाॅ० आशीष अग्रवाल व डाॅ० नीतिका अग्रवाल ने विघालय के 32 छात्र- छात्राओं का दंत परीक्षण किया तथा उन्हे दन्त स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सभी छात्र-छात्राओ को निशुल्क डेंटल किट व फल वितरित किये गये।
शिविर का संचालन सचिव वीना रावत ने किया तथा उन्होने सभी रोटेरियन साथियों, विद्यालय के शिक्षकगण, सहयोगी चिकित्सक टीम एवं सभी सहयोगकर्ताओं का भी हृदय से धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से यह सेवाकार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अन्नु रावत, डाॅ० आशीष अग्रवाल, डाॅ० नीतिका अग्रवाल, अध्यक्ष रो० प्रतिभा गुप्ता , सचिव रो० वीना रावत, कोषाध्यक्ष रो० धनेश अग्रवाल, रो० वाई.पी. गिरला,रो० विपिन बक्शी, रो० शरत चंद्र गुप्ता, रो० डी.पी. सिंह, रो० गुरुबचन सिंह, रो० ऊषा अग्रवाल, रो० अमित अग्रवाल, रो० मनीष अग्रवाल, रो० संजीव अग्रवाल, रो० नरेश अग्रवाल, रो० गोपाल बंसल, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष मानु गुप्ता, इनरव्हील सचिव रेणु अग्रवाल सहित विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं, रोटरी व इनरव्हील सदस्य मौजूद रहे।










