• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, भाजपा-कांग्रेस की फ्रेंडली पॉलिटिक्स से दिलाएगी मुक्तिः कर्नल कोठियाल

13/09/21
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
132
SHARES
165
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

5 साल तुम लूटो, 5 साल हम लूटेंगे, की तर्ज पर करते हैं कांग्रेस-बीजेपी राजनीति, जनता जान गई है खेल
हरक सिंह रावत के बयान ने खोली आपसी सांठगांठ की पोल, अंदरखाने एक हैं कांग्रेस बीजेपी
देहरादून। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने आज एक प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा-कांग्रेस की फ्रेंडली पॉलिटिक्स पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कैसे दोनों पार्टियों के नेता अंदरखाने एक दूसरे से मिले हुए हैं, ये कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान से जाहिर हो चुका है कि कैसे उन्होंने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए ढैंचा बीज घोटाले में लचीलापन दिखाते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर कार्रवाई होने से बचाया। उन्होंने कहा कि देवभूमि को लूटने वालों को कैसे ये दोनों ही पार्टियों के नेता संरक्षण देते हैं, ये बात स्पष्ट हो चुकी है और जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि खुद हरक सिंह रावत ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने उत्तराखंड के सबसे बड़े घोटालों में गिने जाने वाले ढैंचा बीज घोटाले के दोषी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बचाव किया था और उनके खिलाफ एफआईआर नहीं होने दी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा ढैंचा बीज घोटाले की फाइल मांगे जाने के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में 2 पेज का नोट लिखा था, जिससे त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।

खुद मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने भी त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उन सभी अधिकारियों का बचाव किया जो इस बडे घोटाले में संलिप्त थे। ढैंचा बीज घोटाला 2009-10 में सामने आया था, जिस दौरान कृषि मंत्री रहते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा बाजार मूल्य से ऊपर ढैंचा बीज खरीदा गया और इससे सरकार को काफी नुकसान उठाना पडा था। विजय बहुगुणा के कार्यकाल में इस घोटाले के ऊपर त्रिपाठी आयोग बनाया गया, जिसने अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट लिखा था कि ढैंचा बीज खरीद में घोटाला हुआ है लिहाजा त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर कार्रवाई होनी चाहिए।

लेकिन विजय बहुगुणा के बदलते ही, हरीश रावत मुख्यमंत्री बने और उन्होंने इस जांच को दबा दिया और उनकी और त्रिवेन्द्र सिंह रावत की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। इसके बाद 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने, तब भाजपा सरकार ने तमाम सबूतों को दरकिनार करते हुए त्रिपाठी आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया और त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्लीन चिट दे दी।

कर्नल कोठियाल ने हरीश रावत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हरीश रावत अपने आप को पाक साफ बताते हैं, लेकिन असल में हरीश रावत उत्तराखंड को लूटने वालों के सबसे बड़े संरक्षक हैं। हरक सिंह रावत का ये खुलासा बताता है कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस का एक ही मकसद है और वह है इस राज्य को लूट कर बर्बाद करना। सत्ता सुख के लिए दोनों ही पार्टियों के बीच फिक्सिंग है। एक कैबिनेट मंत्री द्वारा दिया गया ऐसा बयान उत्तराखंड में चल रही अंधेरगर्दी का जीता जागता प्रमाण है। यह खुलासा बताता है कि जनता के सामने एक दूसरे का विरोधी होने का दिखावा करने वाली भाजपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं। कर्नल कोठियाल ने कहा कि इन दोनों दलों के राज में आज तक एक भी घोटाले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई जो ये अपने आप में दोनों की फ्रेंडली पॉलिटिक्स का जीता जागता उदाहरण है।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि ढैंचा बीज घोटाले के दोषियों को बचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आम आदमी पार्टी ये सवाल पूछती है कि क्या भाजपा.कांग्रेस को लूट की खुली छूट इसी तरह मिलनी चाहिए।
क्या उत्तराखंड की जनता के साथ ऐसे ही छल होता रहेगा? क्या यही है आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड? क्या इसी राज्य के लिए अमर शहीदों ने अपनी शहादतें दी?

उन्होंने आगे कहा कि 20 वर्षों से भाजपा.कांग्रेस उत्तराखंड के साथ जो पांच साल तुम लूटो, पांच साल हम लूटेंगे का खेल खेल रही हैं। अब उत्तराखंड की जनता इन दोनों दलों के असली चेहरे पहचान चुकी है। अब जनता उत्तराखंड को लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने वाली भाजपा.कांग्रेस को माफ नहीं करने वाली है। आम आदमी पार्टी इन दोनों दलों की फिक्सिंग का भंडाफोड़ करते हुए उत्तराखंड की जनता के बीच जा रही है, और जनता को इनका असली चेहरा दिखा रही है। आप जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर दोनों पार्टियों की फ्रेंडली पॉलिटिक्स से प्रदेश को मुक्ति दिलाएगी।

Share53SendTweet33
Previous Post

गेस्ट टीचरों का खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

Next Post

पोषण माह में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

Related Posts

उत्तराखंड

मालवीय नगर अग्निकांड: कुक होटल में आग लगने के लिए जिम्मेदार कैसे?

June 12, 2026
10
उत्तराखंड

पिता की उंगली पकड़ जसपाल राणा ने चुनी शूटिंग की राह

June 12, 2026
8
उत्तराखंड

डोईवाला: केशवपुरी-राजीवनगर के पुनर्वास और भूमि अधिकारों की मांग

June 12, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला: मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026
4
उत्तराखंड

राजराजेश्वरी समति बधाण ने थराली के उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह के माध्यम से एक 23 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजा

June 12, 2026
7
उत्तराखंड

हाट कल्याणी-सवाड़ दुर्घटना: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई

June 12, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67698 shares
    Share 27079 Tweet 16925
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45782 shares
    Share 18313 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38060 shares
    Share 15224 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37448 shares
    Share 14979 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37334 shares
    Share 14934 Tweet 9334

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मालवीय नगर अग्निकांड: कुक होटल में आग लगने के लिए जिम्मेदार कैसे?

June 12, 2026

पिता की उंगली पकड़ जसपाल राणा ने चुनी शूटिंग की राह

June 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.