डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या के उत्तराखंड प्रवास के उपरांत जौलीग्रांट (देहरादून) एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली के नेतृत्व में उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद तेजस्वी सूर्या का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा उन्हें पुनः उत्तराखंड पधारने का सादर आमंत्रण दिया गया। उत्तराखंड में संगठन की गतिविधियों, युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी की गई। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यनदेव उनियाल, प्रदेश मंत्री अजय उनियाल, भाजपा नेता रविंद्र बेलवाल, अरविंद नेगी, शुभम रावत, रमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।











