• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री मा0 चन्दन राम दास द्वारा दीप प्रज्वलित कर जनसेवा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

23/03/23
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
73
SHARES
91
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।

पौड़ी। उत्तराखंड सरकार की एक साल नई मिसाल के अंतर्गत आयोजित जनसेवा कार्यक्रम का जनपद पौड़ी मुख्यालय के रामलीला मैदान में जनपद के प्रभारी मंत्री, कैबिनेट मंत्री मा0 चन्दन राम दास द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मा0 मंत्री ने सूचना विभाग की एक साल नई मिसाल विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में आमजनमानस द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण कार्यक्रमों को भी सुना गया।कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी वर्तमान सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिये हैं जिनमें वंछित वर्ग के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को संपादित किया है। इसके साथ ही भविष्य के लिए क्षेत्र लक्ष्य तय करने का संकल्प लेते हुए उसको प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।

मा0 मंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत एक वर्ष में सक्त धर्मांतरण रोकथाम कानून, नई शिक्षा नीति को लागू करने, सरकारी नौकरियों में स्थानीय महिलाओं को ही 30 प्रतिशत का लाभ देने का रास्ता सुनिश्चित करने, गरीब वंछित परिवारों को 03 निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ देने तथा सक्त नकल विरोधी कानून लाने का काम किया है। समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार ने गंभीरता से कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला व पुरूष दोनों को पेंशन देने का काम, अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ करने, नई पर्यटन नीति व नई खेल नीति खेल नीति लायी तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म नैनो स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं को प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में योगदान देने वाले युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का हमारी सरकार कार्य कर रही है। हम प्रत्येक जनपद में ई-वाहन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की ओर कार्य करेंगे। प्रत्येक जनपद में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बनाने का काम करने की बात कही। कहा कि जनपद में रोड़वेज बस डिप्पो के लिए जगह मिलते ही हम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे।

स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व धामी जी नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि हमारे प्रदेश में जी-20 की बैठकें आयोजित की जा रही है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर 207 जांचे निशुल्क की जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन पर अब मण्डलीय अधिकारी मण्डल कार्यालयों में ही बैठगें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने पौड़ी बस अड्डे के निर्माण को पूर्ण करने की घोषणा की है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। कहा कि पौड़ी में रोड़वेज बस डिप्पो निर्माण को स्वीकृत किया गया है।

अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शांति देवी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार ने अपने एक साल पूर्ण किये है, ये एक साल उपलब्धियों से भरे हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक निर्णय लिए गये है। कहा कि सशक्त भू कानून बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मा0 मंत्री ने विकासखंड कोट के भगवती पाण्डे और पवन कुमार को जंगली जानवरों से खेती सुरक्षा संबंधित चैन लिंक फेंसिंग योजना के अंतर्गत क्रमशः 1 लाख 60 हजार रूपये और 1 लाख 44 हजार रूपये की धनराशि के चैक वितरित किये।

मा0 मंत्री ने अनीता देवी गैस ऐजेंसी मोहल्ला पौड़ी अनुसूईया देवी, देवेश्वरी देवी, संगीता देवी, गीता देवी, अफ्रोज बेगम, गुड्डी देवी, साधना देवी, कुसुम बिष्ट व गीता देवी पौड़ी, सहित कुल 10 महिलाओं को मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ प्रदान किया। उन्होंने हिना इक्तियाक, अर्चना, सलोनी और माधुरी को महालक्ष्मी कीट वितरीत की। मा0 मंत्री ने वीरेंद्र पंवार वरिष्ठ साहित्यकार, गौरीशंकर थपलियाल, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त संदीप ढुकलान, लोकगायक अनिल बिष्ट व देव उनियाल को भी सम्मानित किया।

मा0 मंत्री द्वारा शहीद रघुनाथ, मनोज सिंह रावत, कुशाल सिंह, हर्षमणि, ध्यान सिंह, कमल सिंह, प्रीतम सिंह, दलीप सिंह, विपिन सिंह, श्याम सिंह, मान सिंह, अनूप कुमार के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने 02 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष सहायता से दस-दस हजार के चैक, विकासखंड खिर्सू के गौरा स्वयं सहायता समूह श्रीकोट गढ़सारी, विकासखंड कोट की श्रीराजराजेश्वरी स्वयं सहायता समूह, वैष्णोदेवी स्वयं सहायता समूह कोट को 01-01 एक लाख के चैक तथा विकासखंड पौड़ी के रौतेलूमुलुक स्वयं सहायता समूह रैदुल व रोशनी स्वयं सहायता समूह रैदुल को 06-06 लाख के चैक वितरित किये। वहीं विकासखंड कोट के 07 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर राज्य सरकार द्वारा दिये जो रहे बर्तन खरीदने हेतु 05-05 हजार के चैक वितरित किये। साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण दिये व उन्हें सम्मानित भी किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में कुल 93 पंजीकरण हुए, जिसमें ई.एन.टी. 13, आर्थोपेडिक 10, आंखों की जांच 27 तथा जनरल में 43 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प में 04 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। मा0 मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम, पुलिस, होम्योपैथिक, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, बाल विकास, शिक्षा, रेलवे विभाग, लीड बैंक अधिकारी कार्यालय, सहकारिता विभाग द्वारा लगाये स्टॉल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, अपर जिलाधिकार ईला गिरी, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, नैनीडांडा प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, श्रीनगर अजयबीर सिंह, चौबट्टाखाल संदीप कुमार, लैंसडाउन सोहन सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, अध्यक्ष भाजपा श्रीमती सुषमा रावत, अध्यक्ष कोटद्वार भाजपा वीरेंद्र रावत, भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवाण, सहित संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व जनसमूह उपस्थित रहे।

Share29SendTweet18
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया

Next Post

 31.50 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तराखंड

नई मतदाता सूची ने दिखाई 2006 के परिसीमन को उसकी औकात

October 22, 2026
29
उत्तराखंड

पं. नैन सिंह रावत, जिन्होंने पैदल चलकर तिब्बत का नक्शा बनाया

October 21, 2026
9
उत्तराखंड

अमेरिका से लौटे डॉ योगी प्रकृति की गोद में पहुंचे

October 21, 2026
7
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

October 21, 2026
6
उत्तराखंड

शिविर में बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई

October 21, 2026
32
उत्तराखंड

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पृथ्वीकुल जापानी स्कूल के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह का विशेष सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

October 20, 2026
22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67757 shares
    Share 27103 Tweet 16939
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

नई मतदाता सूची ने दिखाई 2006 के परिसीमन को उसकी औकात

October 22, 2026

पं. नैन सिंह रावत, जिन्होंने पैदल चलकर तिब्बत का नक्शा बनाया

October 21, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.