डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर पालिका डोईवाला की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 11 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल 15,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने भानियावाला क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान 11 दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय करते पाए गए। उन्होंने बताया कि मौके पर ही सभी 11 दुकानदारों पर कुल 15,600 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। अभियान में सफाई निरीक्षक संकेत कुमार, सुपरवाइजर तपस, प्रवीण आदि मौजूद थे।











