• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

07/01/22
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
93
SHARES
116
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट।
पौड़ी। सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से लाइव प्रसारण के माध्यम से उत्तराखंड के 70 विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेल विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिससे लोगों को आने वाले समय में काफी सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग सहित अन्य में भी बेहतर कार्य किये गए हैं। कहा कि राज्य सरकार ने जो भी घोषणाएं की है, उन्हें धरालत पर उतारने का कार्य भी किया है।

उन्होंने कहा कि 10वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय के छात्र.छात्राओं को ऑनलाइन अध्यन हेतु मोबाइल टैबलेट वितरण किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल की स्वीकृति भी दे दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड देश का पहला विकसित राज्य बनेगा। कहा कि सरकार ने आशा, आंगनबाड़ी, उपनल, पीआरडी, अथिति शिक्षक सहित अन्य कार्मिकों का वेतन में वृद्वि की है। वहीं जनपद पौड़ी गढ़वाल के 06 विधानसभाओं में स्थानीय विधायकों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

जनपद के 06 विधान सभाओं में स्थानीय विधायकों द्वारा प्रतिभाग कर सरकार द्वारा किये गए कार्यों की उपलब्धि गिनाई। इधर बस स्टेशन पौड़ी में क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोहली तथा जिलाधिकारी डॉण् विजय कुमार जोगदण्डे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक मुकेश कोहली ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगातार जनता के हितों में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पौड़ी विधानसभा के अंतर्गत हर गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य किया गया हैए जिससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को मजबूत बनाने के लिए न्यूनतम प्रतिशत पर ऋण वितरित किया जा रहा हैए जिससे स्थानीय वह स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। कहा कि हर क्षेत्र में विभिन्न कार्य कर रहे लोगों अन्य लोगों को भी प्रेरणा देनी चाहिये। आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक व जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर लोगों को सम्मानित किया तथा स्वयं सहायता समूहों को 05.05 लाख के चेक वितरित भी किये गए।

श्रीनगर विधानसभा में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉण् धन सिंह रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लें जिससे स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकेंगे। कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसका लाभ लोगों को आसानी से प्राप्त हो रहा है। विधानसभा चौबट्टाखाल में सांसद अजय टम्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर उन्होंने लगभग 2 हजार से अधिक लोगों को निर्वाचन मतदाता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों तक विकास पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दी गई।

विधानसभा कोटद्वार में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉण् हरक सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में सरकार ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। कहा कि हर व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं से लाभाविन्त कर स्वरोजगार से जोड़ा गया है। साथ ही 44 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गये हैं जिसके माध्यम से हर गरीब को 5 लाख का इलाज मिल रहा है। 600 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए हैं। 4500 परिवार को कोविड राशन दिया। कहा सैनिक के बलिदान को सम्मान देने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। वहीं बुजुर्गों को जीने का आधार दिया गया है। बेटियों के जन्म पर 11000 व शादी.ब्याह हेतु विशेष राशी सहायतार्थ दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को मजबूती के साथ कार्य करना होगा, जिससे अन्य लोग भी प्रेरणा ले सकेंगे।

विधानसभा यमकेश्वर में स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा के अंतर्गत हर गांव को विकास की ओर बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। कहा की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं को मोबाइल टेबलेट वितरित किए।

विधानसभा लैंसडाउन के अंतर्गत धुमाकोट पटोटिया में स्थानीय विधायक महंत दिलीप रावत ने सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने पर उपलक्ष में वहां उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को हर क्षेत्र में कार्य करना जरूरी है। कहा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख कोट श्रीमती पूर्णिमा नेगी, उपजिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी, श्रीनगर अजयवीर सिंह, यमकेश्वर प्रमोद कुमार, चौबट्टाखाल संदीप कुमार, लैंसडाउन स्मृता परमार, पीडी संजीव कुमार रॉय, सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, कोटद्वार से प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन कैंथोला, जंगबहादुर सिंह, सीपी नैथानी, प्रदीप सैनी, शाकेश शर्मा, सुमन कोटनाला, धर्मवीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share37SendTweet23
Previous Post

चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नए इरादे, नई सरकार,कार्यक्रम आयोजित

Next Post

राज्य में 814, देहरादून में 325 हुए संक्रमित

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर किसानों ने दिया धरना

September 12, 2026
124
उत्तराखंड

बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की उत्सव डोली आठवें पड़ाव पहुंची

September 12, 2026
10
उत्तराखंड

डोईवाला: ऑपरेशन प्रहार में दो शराब तस्कर गिरफ्तार

September 12, 2026
36
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में बाढ़ में बहा 170 फीट लंबा बैली ब्रिज, चीन सीमा से संपर्क दुनिया कटा

September 12, 2026
20
उत्तराखंड

कुलदीप सिंह अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित

September 12, 2026
35
उत्तराखंड

एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सौरभ और भूमिका को मिलेगा साईं सृजन पुरस्कार’

September 12, 2026
19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38077 shares
    Share 15231 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37457 shares
    Share 14983 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर किसानों ने दिया धरना

September 12, 2026

बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की उत्सव डोली आठवें पड़ाव पहुंची

September 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.