• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

धामी को हराने के लिए हुआ भिरतघात, पार्टी के बड़े नेताओं की संलिप्तता के संकेत

11/03/22
in उत्तराखंड, देहरादून, राजनीति
Reading Time: 1min read
2.6k
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

शंकर सिंह भाटिया
देहरादून। मतदान के तुरंत बाद भाजपा में भितरघात के आरोप लगने लगे थे, एक के बाद एक सात भाजपा प्रत्याशियों ने इस संबंध में आरोप लगाए, बाद में इनकी संख्या बढ़ने लगी और करीब एक दर्जन हो गई। भाजपा में किस प्रत्याशी के साथ भितरघात हुआ कितना हुआ? यह अलग सवाल है, लेकिन यह तय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बहुत बड़ा भितरघात हुआ है। पूरी प्लानिंग के साथ पार्टी के अंदर के ही कुछ बड़े किरदारों ने इसमें भूमिका निभाई है, ऐसी पुख्ता सूचनाएं निकलकर बाहर आ रही हैं। इसके परिस्थितिजन्य प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें खुली आंखों से देखा जा सकता है।

इस चुनाव में मतदान के बाद भाजपा के कम से कम एक दर्जन उम्मीदवारों ने भितरघात के आरोप लगाए थे। भितरघात का मतलब है पार्टी के अंदर ही अपने प्रत्याशी को हराने के लिए काम किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे कोई आरोप नहीं लगाए, लेकिन पूरे चुनाव में एक तरफ वह अपनी सीट को देखते रहे, दूसरी तरफ दल का नेता होने के नाते अन्य प्रत्याशियों के क्षेत्र में भी उपस्थिति दर्ज कराते रहे। तब एक बात सामने आई थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अकेले पूरे राज्य में दौरे कर रहे हैं, पार्टी के दूसरे बड़े नेता अपने क्षेत्र से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस वजह से वह अपने क्षेत्र में पूरा समय नहीं दे पाए।

जहां तक भितरघात की बात है, पिछले दो चुनावों में जो उन्होंने जीते तब भी स्थानीय स्तर पर भितरघात हुआ है। ये चिन्हित लोग हैं, इस बार भी उन्होंने अपना काम किया है, लेकिन इस बार का भितरघात यहीं तक सीमित नहीं रहा। इस बार भितरघात को लेकर कुछ बड़े नामों की चर्चा है। चूंकि भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, इस स्थिति में पूर्ण बहुमत से या फिर जोड़-तोड़ से सरकार बनने की स्थिति में उन्हें ही मुख्यमंत्री बनना तय था। पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर करने का एक ही रास्ता हो सकता था कि उन्हें चुनाव में हराया जाए और भिरतघातियों ने यह कर दिखाया।

भितरघात के लिए किस तरह की कूटरचना की गई, इसके संकेत भी सामने आ रहे हैं। खटीमा सीट पर मतदाता वर्ग पर नजर डालते हैं तो वहां सबसे अधिक पहाड़ी वोटर हैं, तो दूसरे स्थान पर थारू जनजाति के लोग हैं। इसके अलावा पंजाबी, बनिया और मुस्लिम समुदाय का भी अच्छा खासा वोट वर्ग वहां मौजूद है। पहाड़ी और थारू मतदाता इस सीट पर निर्णायक स्थिति में हैं। भाजपा-कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार पहाड़ी वर्ग से आते हैं, पहाड़ी वोटरों पर दोनों का अपना प्रभाव रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का प्रभाव पहाड़ी वोटरों में अधिक हो गया, लेकिन धामी के प्रभाव को पहाड़ी वोटर में कम करने के लिए धामी के खिलाफ पंडितवाद चलाया गया।

इस क्षेत्र में पहाड़ी वोटरों के बाद थारू वोटर सबसे अधिक हैं। उन्हें धामी के खिलाफ करने के लिए एक सूचना प्रसारित कराई गई कि यदि भाजपा सत्ता में आती है और धामी मुख्यमंत्री बनते हैं तो थारूओं की जमीन उनके हाथ से चली जाएगी। गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह, जो कि थारू वर्ग से हैं को इस बार सिर्फ 937 वोट मिले हैं, 2017 के चुनाव में इन्हें 17 हजार से अधिक वोट मिले थे। थारू वोट को प्रभावित करने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया। इस सूचना को घर-घर पहुंचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया गया। कांग्रेस प्रत्याशी इतने सक्षम नहीं थे, वह इतना खर्च कर पाते। स्थानीय पत्रकार बताते हैं कि यह पैसा देहरादून और दिल्ली से आया था। यही वजह थी कि कांग्रेस प्रत्याशी विज्ञापन प्रकाशन से लेकर वाहनों के संचालन में बहुत बड़ी राशि खर्च की। इसको लेकर भी लोग आश्चर्यचकित थे। सूत्र बताते हैं कि यह पैसा बहुत बड़ी मात्रा में दिल्ली और देहरादून के स्रोतों से खटीमा पहुंचा। इससे कांग्रेस प्रत्याशी का मजबूती से प्रचार किया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि थारू समुदाय के वोट एकमुश्त कांग्रेस प्रत्याशी को दिलाने के लिए इस पैसे का बहुत ही रणनीतिक तरीके से उपयोग किया गया।

अब तक की स्थिति के अनुसार खटीमा सीट से सबसे बड़े वोट वर्ग पहाड़ियों पर धामी का प्रभाव सबसे अधिक रहा है, जिसके दम पर वह पिछले दो चुनाव जीते हैं। भाजपा के प्रभाव से दूसरे वोट वर्ग से भी उन्हें वोट मिलते रहे हैं। पहाड़ियों के बीच ठाकुर-पंडितवाद चलाकर उन्हें तोड़ने की कोशिश हुई है। इसमें बहुत अधिक सफलता मिलने की संभावना नहीं दिखती। लेकिन यूनिफार्म सिविन कोड के नाम से मुुस्लिम और जमीनों के नाम से थारू वर्ग को एकतरफा धामी के खिलाफ किया गया। बहुत बड़ी मात्रा में पैसा बहाए बिना यह सब कर पाना संभव नहीं था।

इस तरह खटीमा सीट पर पहाड़ी वोटरों में ठाकुर-पंडितवाद चलाया गया। मुस्लिम वोटरों में को धु्रवीकृत करने के लिए यूनिफार्म सिविल कोड के नाम से डराया गया और थारू वोटरों को भाजपा से दूर करने के लिए भाजपा के सत्ता में आने पर उनकी जमीनों को दूसरे समुदायों के नाम करने को लेकर डराया गया। खटीमा में जो इस तरह का धु्रवीकरण बना वह धामी के हार का कारण बना। इसके लिए दिल्ली और देहरादून से आई धन की बड़ी खेप ने बड़ा काम कर दिया। इस पैसे के पीछे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर गड़ाए कुछ स्थापित नामों की ओर भी इशारा किया जा रहा है। हालांकि भाजपा के महामंत्री कैलाश विजयवर्गीज ने भितरघात को फिजूल की बात कह कर दरकिनार करने की कोशिश की है। यदि ऐसे भिरतघातियों पर एक्शन नहीं हुआ तो पार्टी के भविष्य के लिए यह घातक हो सकता है। यदि 2012 में कोटद्वार सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को हराने के लिए भितरघातियों के कृत्यों की उन्हें सजा दिलाई गई होती तो शायद यह घटना फिर से नहीं होती। भितरघात की इस तरह की घटनाएं भविष्य में भाजपा जैसी अनुशासित कही जाने वाली पार्टी के लिए नासूर बन सकती हैं।

Share1020SendTweet638
Previous Post

उत्तराखंड में क्षेत्रीय ताकतों का अस्थित्व खत्म!

Next Post

चमोली जिले की दो सीटें भाजपा, एक कांग्रेस की झोली में

Related Posts

उत्तराखंड

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
17
उत्तराखंड

थराली में आयोजित होली मिलन समारोह

March 3, 2026
14
उत्तराखंड

सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

March 3, 2026
10
उत्तराखंड

24वीं उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप” में यूजेवीएन लिमिटेड के अभियंताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

March 3, 2026
44
उत्तराखंड

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67661 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.