• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही, हर गरीब को मिलेगी न्यूनतम इनकम की गारंटीः राहुल गांधी

16/03/19
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
71
SHARES
89
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

-देहरादून के परेड मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर जमकर बरसे
देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून के परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी। हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा अगर मोदी पंद्रह-बीस लोगों को लाखों करोड़ दे सकते हैं, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब को पैसा दिया जाएगा। न्यूनतम इनकम की गारंटी मिलेगी। ऐसा ऐतिहासिक फैसला हमने लिया है। उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में जो योगदान है, उसका दिल से धन्यवाद करता हूं। देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद हम भाजपा सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन मोदी कॉर्बेट में शूटिंग में बिजी रहे। इतना ही नहीं इस दौरान राहुल ने मंच से चैकीदार चोर है के नारे भी लगाए। राहुल ने एक बार फिर से किसानों को लेकर मोदी पर हमला बोला।
परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया। मोदी के पंद्रह लाख का वादा भी हवाई साबित हुआ। उनका कहना है कि देश के सामने दो समस्या, रोजगार, किसानों की समस्या है। पांच साल में मोदी ने इन दोनों के बारे में कुछ नहीं सोचा। तूफान आता है किसान का पैसा अंबानी के खाते में जाता है। हमने निर्णय ले लिया। यदि मोदी पंद्रह बीस लोगों को लाखों करोड़ दे सकता है, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर हिंदुस्तान के गरीब को पैसा देगी। मिनिमम इंकम की गारंटी मिलेगी। ऐसा ऐतिहासिक फैसला हमने लिया है। राहुल ने इस दौरान राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि कोई है यहां जिसने अनिल अंबानी का नाम नहीं सुना। उन्होंने आगे कहा कि क्या अंबानी ने आजतक कोई हवाई जहाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट मिलने से ठीक पहले अनिल अंबानी नई कंपनी खोलते हैं, उसी कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा राफेल का कॉन्ट्रेक्ट मिल जाता है। अनिल अंबानी को मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये सीधे दे दिए। इसलिए राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सीबीआइ चीफ ने कहा कि वे इस घोटाले की जांच करेंगे, तो उन्हें डेढ़ बजे रात को निकाल दिया जाता है।
राहुल ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी यह स्वीकार किया कि मोदी ने सीधी बात फ्रांस की कंपनी से की। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर मनीष खंडूड़ी आज कांग्रेस में क्यों हैं। भुवन चंद्र खंडूड़ी देश की डिफेंस सर्विसेज कमेटी के सदस्य थे। आखिर मोदी ने उन्हें कमेटी से क्यों हटा दिया। खंडूड़ी को सच बोलने की सजा मिली है। उन्होंने कहा कि पहले नारा था ‘अच्छे दिन आएंगे’ अब नया नारा है ‘चैकीदार चोर है’। मुझे बहुत खुशी हुई कि मनीष खंडूड़ी यहां मौजूद हैं। उनके पिता ने पार्लियामेंट डिफेंस कमिटी में देश की रक्षा को लेकर एक प्रश्न पूछा तो उन्हें उस कमिटी की चेयरमैनशिप से नरेंद्र मोदी ने हटा दिया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा का मामला है। क्या उन्होंने कुछ गलत कहा। भाजपा में सच्चाई के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें सच बोलने की सजा मिली है। राहुल ने कहा कि मैं एक बड़ी घोषणा कर रहा हूं। हम गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) को सच्ची जीएसटी में बदल देंगे। एक टैक्स होगा, साधरण टैक्स होगा। नरेंद्र मोदी की भयंकर गलती की माफी मैं आप लोगों से मांगता हूं। पुलवामा हमले के दिन हिंदुस्तान के छह एयरपोर्ट अडानी को दिए गए। माल्या और नीरव मोदी को भगाने में मोदी का हाथ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी परिवर्तन रैली को संबोधित करने के लिए दून के परेड मैदान पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस में शामिल किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर पाई है। राज्य की सरकार दो साल में पूरी तरह से फेल हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई नौजवान की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है तो वे सिर्फ राहुल गांधी हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने जिन नौजवानों ने को छला है वे आज आस भरी निगाहों से राहुल गांधी की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मनीष खंडूड़ी का कांग्रेस में आना इस बात का संकेत हैं कि युवा बीजेपी से परेशान है। रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान और आजादी की लड़ाई का इतिहास है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपना इतिहास बताए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है। उन्होंने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है।

भााजपा सांसद बीसी खंड़ूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी हुए कांग्रेस में शामिल
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के सासंद बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से आयोजित परिवर्तन रैली में मनीष खंडूरी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मनीष खंडूड़ी का कांग्रेस में शामिल बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मनीष खंडूरी पौड़ी गढ़वाल से चुनाव लड़ सकते हैं।

Share28SendTweet18
Previous Post

औली के ढलानों में इस बार बर्फ तो खूब है, लेकिन कद्रदान नदारद हैं

Next Post

जिंदल कंपनी के पाइप चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति

March 12, 2026
4
उत्तराखंड

सरकारी योजनाओं को पलीता, बड़ी समस्या

March 12, 2026
7
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पलायन बनी समस्या

March 12, 2026
4
उत्तराखंड

दून पुस्तकालय में मराठी नाट्य परंपरा पर व्याख्यान

March 12, 2026
9
उत्तराखंड

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण धारचूला में अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई

March 12, 2026
8
उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारों महिलाओं ने उमंग व हर्षोल्ला के साथ संस्कृति कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

March 12, 2026
30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति

March 12, 2026

सरकारी योजनाओं को पलीता, बड़ी समस्या

March 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.