डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के परवादून जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने मुलकी सिंह, राजीव कुमार, यशपाल, विक्की सिंह और कुशल पाल को जिला सचिव नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने सभी नवमनोनीत जिला सचिवों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अनुसूचित समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला सचिव बाबू लाल ने कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से कांग्रेस अनुसूचित विभाग को परवादून क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव स्वतंत्र बिष्ट, मनोज पाल, राहुल सैनी, राणा सिंह आदि मौजूद रहे।











