• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

मौत को इतने करीब से पहले कभी महसूस नहीं किया

08/05/21
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1min read
195
SHARES
244
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

शंकर सिंह भाटिया
मृत्यु सास्वत सत्य है, जो भी जीव जन्म लेता है अवश्य मृत्यु को प्राप्त करता है। लेकिन मृत्यु का क्रम बहुत धीमा होता है। इसलिए मनुष्य जीते जी जीवन को इंजाय भी करता है। मनुष्य की आयु 60-100 वर्ष तक मानी जाती है। इसके अतिरिक्त अल्पायु में किसी बीमारी, दुर्घटना आदि से भी मृत्यु हो जाती है। मृत्यु के इस क्रम में जब श्यमशान घाट में चिता जलती है, तब अधिकांश लोगों को क्षणिक ज्ञान प्राप्त होता है, एक दिन सब कुछ यहीं रह जाना है, सबकुछ छोड़कर खाली हाथ चले जाना है, लेकिन श्यमशान घाट से घर आने तक यह ज्ञान विलुप्त हो जाता है। व्यक्ति फिर उसी आपाधापी में जुट जाता है।

सन् 2020 से लेकर अब तक कोरोना महामारी ने मनुष्य को मृत्यु का एक विभत्स रूप दिखाया है। वह बहुत ही अधिक डरावना है। जिसका भी इससे सामना हो रहा है, उसे अपने सिर पर मौत मडराते हुए दिखाई दे रही है। यह भी पता नहीं चल रहा है कि कोई व्यक्ति अस्पताल में कब भर्ती हुआ? सीधे उसकी मौत की खबर आ रही है। अपने निकट संबंधियों तथा जानने वाले मित्रों, दोस्तों को, जिन्हें न तो कोई ऐसी बीमारी है और न ही जिनकी आयु अधिक है, सीधे उनकी मृत्यु की सूचना एक अजीब तरह की बेचैनी, एक गले को सुखा देने वाली टीस पैदा कर रही है।

कोरोना के क्रूर हाथ किस तरह जीवन छीन रहे हैं, इसका एक निजी उदाहरण दूं। इसी साल मार्च में मैं परिवार सहित खटीमा गया था। वहां बहुत सारे सगे संबंधियों के घर होकर आया। चचेरे भाई पूरन से भी मुलाकात हुई। करीब 47 साल का हट्टा-कट्टा जवान पूरन बोला भाई इस जीवन में बहुत आपाधापी देख ली है। इस बार भतीजे की शादी में पत्नी के साथ जरूर देहरादून आउंगा। पूरन खुश लग रहा था, कहीं से भी लेश मात्र बीमार नहीं लग रहा था। दो दिन पहले खबर आई कि कोरोना ने उसे लील लिया है। इसी तरह पत्रकार मित्र राजेंद्र जोशी, उक्रांद नेता धर्मेंद्र कठैत, पत्रकार गोविंद कपटियालजी की पत्नी समेत तमाम उन लोगों का अचानक चले जाना कुछ इसी तरह की घटनाएं हैं।

मौत का यह तांडव आगे जाकर कब थमेगा किसी को पता नहीं है। जानकार इसे कोरोना की दूसरी लहर कह रहे हैं, जो पहली लहर के मुकाबले कहीं अधिक मारक है। तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है, जो न जाने और कितनी डरावनी होगी? इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक दो करोड़ 18 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या दो लाख 38 हजार से अधिक है। लेकिन जानकारों का कहना है कि मौत का आंकड़ा बताए जा रहे आंकड़े के मुकाबले पांच से दस गुना अधिक हो सकता है।

वर्तमान पीढ़ी ने मौत का इस तरह का तांडव अपनी जिंदगी में पहली बार देखा है, लेकिन महामारी के विश्व इतिहास के अनुसार अब तक नौ से अधिक बार दुनिया ने महामारी देखी है, जिसमें लाखों करोड़ों की मौत हुई। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान जब बहुत सारी बीमारियों पर जीत का दावा करता है, वह अभी तक कोरोना का पुख्ता इलाज नहीं ढूुढ पाया है। यूरोप अमेरिका जैसे विकसित देश जहां चिकित्सा सेवा के विकास की बुलंदियों तक पहुंचने का दावा किया जाता है, कोरोना की पहली ही लहर के सामने वे सभी धराशायी हो गए थे।

इस तरह की भयावह महामारी में किसी व्यक्ति विशेष का कोई महत्व नहीं रह जाता है। इससे लड़ने का माद्दा कोई सरकार ही रख सकती है, वह भी विश्व के दूसरे देशों के सहयोग से यह लड़ाई जीती जा सकती है। लेकिन यदि सरकार की प्राथमितकताएं प्रधानमंत्री आवास, नया संसद भवन, चुनाव और कुंभ जैसे आयोजन हों तो महामारी की दूसरी क्या तीसरी लहर भी आकर तांडव मचाएगी, उसे कौन रोक सकता है?

एक बात और है सरकारें व्यवस्था कर सकती हैं, संसाधन जुटा सकती है। लेकिन कोरोना की चेन को अकेले सरकार नहीं तोड़ सकती है। चेन को तोड़ने में सरकार की देखरेख में प्रत्येक व्यक्ति के योगदान का महत्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कोरोना प्रोटोकाल को अपना ले, कोरोना से बचने की विशेषज्ञों द्वारा बताई गई सामान्य जानकारियों को जीवन में लागू कर ले तो कोरोना की चेन को आसानी से तोड़ा जा सकता है। लेकिन चुनावों, धार्मिक आयोजनों, बाजारों की खरीददारी करते हुए लग रही भीड़ यह साबित करती है कि समाज में बहुत सारे लोगों को कोरोना की चेन तोड़ने में कोई रूचि नहीं है। ऐसा कर वे इसे और बढ़ाने का काम ही कर रहे हैं।

कोरोना संकट के इस दौर में एक बहुत बड़ा वर्ग जरूरी दवाओं, जीवन रक्षक उपकरणों, आक्सीजन गैस आदि उन तमाम वस्तुओं की कालाबाजारी करने में जुटा है। इन दलालों ने यह साबित कर दिया है कि मानव जीवन, मानवता जैसे शब्द उनके लिए सिर्फ मजाक की तरह हैं। वह पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। मानवता के विद्रूप का यह एक नंगा रूप है।

Share78SendTweet49
Previous Post

प्राथमिक शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी लगाई जाने पर शिक्षक संघ ने किया घोर विरोध

Next Post

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर ग्रामीणों को कोरोना के प्रति किया जागरूक

Related Posts

उत्तराखंड

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026
28
उत्तराखंड

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
4
उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत विनियामक आयोग ने किया गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण, आरएमयू कार्यों पर व्यक्त किया संतोष

June 10, 2026
14
उत्तराखंड

डोईवाला: स्वच्छता चौपाल में कूड़ा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक

June 10, 2026
9
उत्तराखंड

डोईवाला: ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन

June 10, 2026
5
उत्तराखंड

आगामी चुनाव की मजबूत नींव है एसआईआर अभियान : तडियाल

June 10, 2026
14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67696 shares
    Share 27078 Tweet 16924
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45781 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37332 shares
    Share 14933 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.