हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट। थराली। पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने पर देवाल के भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सोमवार को जैसे ही पश्चिम बंगाल व असम के विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा होने लगी और भाजपा को भारी बहुमत मिलता देख देवाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बस स्टैंड देवाल में एकत्रित हुए, उसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पक्ष में जमकर नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दी,इसके बाद बस स्टेशन से देवल बाजार में जोरदार नारेबाजी के साथ विजय जुलूस निकालकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर मंडल महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, भाजपा युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विनायक मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट,वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा, पुष्कर सिंह बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, युवराज बसेड़ा,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट,गंगा सिंह, हरीश पांडे, कैलाश मिश्रा, देवराज आगरी, प्रदीप मिश्रा, खड़क सिंह, तेजपाल सिंह मिश्रा,गौरव जोशी गजेंद्र आदि मौजूद थे।











