हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में डॉ. आरएस टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत सूचना का अधिकार एट द रेट 21 कानून में सुधार या उसके क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएससी की शिखा जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सूचना अधिकारी पर आयोजित प्रतियोगिता में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा शिखा जोशी ने प्रथम, इसी सेमेस्टर की रेनुका ने द्वितीय तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की अनमोल जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में राजनीति विज्ञान के मनोज कुमार, भौतिक विज्ञान विभाग की डॉ. नीतू पांडे और इतिहास विभाग के अनुज कुमार शामिल रहे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समय के साथ आरटीआई कानून में आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यप्रणाली में चहुँमुखी सुधार और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह कानून लागू किया गया था। इस मौके पर राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. ललित जोशी ने कहा कि आरटीआई अधिनियम के माध्यम से अब तक अनेक बड़े घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई आरटीआई कार्यकर्ताओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।प्रतियोगिता का संचालन गणित के डॉ.सुधा राना ने किया। इस मौके पर डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ.अनुराधा बिष्ट, डॉ.प्रतिभा आर्य, डॉ. खेमकरण सोमन, रजनी नेगी, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. सुनील कुमार, रजनीश कुमार, डॉ.कमलेश कुमार, डॉ.जमशेद अंसारी, नरेंद्र सिंह फर्त्याल, थान सिंह, महिपाल शाह, हुकुम सिंह रावत, धीरेंद्र नेगी, नीतीश कुमार, दीपा रावत, प्रियंका, चंद्रशेखर, हेमंती, साक्षी, हेमा, आरती,कमलेश सोलियाल आदि ने विचार व्यक्त किए।











