• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

भाजपा के 12 मंडलों की बैठक में आगामी चुनावों पर चर्चा

23/02/23
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
243
SHARES
304
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग मे भारतीय जनता पार्टी के सभी 12 मंडलों मे कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।अलग-अलग मंडलों में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा,पंचायतों एवं नगर निकायों के चुनाव की तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है।तथा शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले बूथों में पन्ना प्रमुख समिति के माध्यम से प्रत्येक घर के हर व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।जिसके लिए मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक बूथ पर अपनी पूर्ण सहभागिता देनी है।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन एवं केंद्र तथा राज्य की जनपयोगी योजनाओं के द्वारा निसंदेह हम आगामी लोकसभा चुनाव एवं पंचायतों तथा नगर निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से अपना परचम लहराएंगे। वहीं जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के अलग-अलग मंडलों में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चर्चा प्रवर्तक के रूप में विषय वक्ताओं ने मन की बात जी-20,जोशीमठ में आपदा पर सरकार द्वारा किए गए जनहित पर त्वरित कार्य पर एक रिपोर्ट,सरल ऐप व डाटा प्रबंधन एवं उपयोग पर चर्चा कार्यक्रम के तहत अपनी बात रखी।

रुद्रप्रयाग भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार ने मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पटल पर रखते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजlबूत किया जाएगा।तथा बूथों पर पन्ना प्रमुख समितियों को और अधिक मजबूत कर सक्रिय किया जाएगा, उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री देश के प्रथम सेवक एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं तो हम सब को भी अपने पद पर रहकर जनता की सेवा करनी है।प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीति एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता है पार्टी ने जो भी सम्मान दिया है उसका हम सभी को पालन करना है । वहीं जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ने अलग-अलग मंडलों मे मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए सभी पदाधिकारियों का वृत् लेकर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए शक्ति केंद्र एवं बूथ गठन हेतु कार्य योजना पर जोर दिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें संगठनात्मक अनवरत कार्य करते रहना है।पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हमें संगठनात्मक संरचना को ओर अधिक सुदृढ़ करना है।

इस दौरान अलग-अलग मंडलों में सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी है।सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचा कर पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है।

इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी व केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत एवं अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह ने विभिन्न मंडलों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।वहीं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एवं केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने अपनी-अपनी विधानसभाओं के अंतर्गत राज्य एवं केंद्र की जनपयोगी योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को इन जनपयोगी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।जिससे जनता को इन का लाभ मिल सके।

वही अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह ने राज्य एवं केंद्र सरकार के सहयोग से होने वाले पंचायतों के विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।ओर कहा कि हम सब पार्टी के प्रथम सेवक है,हमें अपने अपने क्षेत्रों, गाँवो मे अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगो की मदद करनी है.

जिला मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम तथा स्वागत भाषण के साथ की गई। अलग-अलग सभी मंडलों में वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत वर्णन किया गया।दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।मंडल प्रभारियों द्वारा प्रस्ताव के अनुमोदन पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम का वृत्त लेकर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

जिले के12 मंडलों मे कार्यसमिति की बैठक दो सत्रों में 18 फरवरी से चल रही थी।वही आज अंतिम दिन जखोली मंडल एवं सुमाडी तिलवाड़ा मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्षों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावना एवं मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत भाषण किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्षों ने समापन भाषण देते हुए सफल कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।सभी मंडलों मे मंडल कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल,जिला सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट,जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार,जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट,जिला महामंत्री विनोद देवशाली ने शिरकत की। वही मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी,केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत,अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह ने शिरकत की।

चर्चा प्रवर्तक के रूप में विषय वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल,पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत चंडी प्रसाद भट्ट,पूर्व जिला महामंत्री विक्रम कंडारी,जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली,सुरेंद्र प्रसाद जोशी,संपूर्णानंद सेमवाल,जिला मंत्री अंजना रावत,गंभीर सिंह बिष्ट,जखोली मंडल प्रभारी दीपराज बंगारी,उखीमठ मंडल प्रभारी गजपाल सिंह रावत,तलानागपुर मंडल प्रभारी राकेश भंडारी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा,जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कठेत,जिला संयोजक आईटी विकास नौटियाल आदि वक्ताओं ने प्रतिभाग किया.

Share97SendTweet61
Previous Post

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा लिया गया मासिक सम्मेलन तदोपरान्त ली गई मासिक अपराध गोष्ठी

Next Post

केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के कार्य मे लगी है डीडीएमए की टीमें कड़ी मेहनत जारी

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026
7
उत्तराखंड

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
21
उत्तराखंड

डोईवाला: द होराइजन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव ‘उद्भव-2026’

November 4, 2026
48
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

November 4, 2026
49
उत्तराखंड

तरवाड़ी महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बबिता एवं छात्र वर्ग में अभिषेक विजेता

November 4, 2026
8
उत्तराखंड

यूकेडी ने लोनिवि थराली में प्रदर्शन कर बदहाल ग्रामीण सड़कों पर आक्रोश जताया

November 4, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.