• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

डीएम ने किया रैणी-तपोवन में सर्च आपरेशन का निरीक्षण

18/03/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
153
SHARES
191
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फ़ोटो.

  1. तपोवन बैराज साइट का निरीक्षण करती डी एम।
  2. टनल में निरीक्षण करते हुए।

प्रकाश कपरूवाण
चमोली। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गुरूवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन व रैणी संचालित सर्च आपरेशन एवं राहत कार्यो का निरीक्षण करते हुए एनटीपीसी को तपोवन टनल एवं बैराज से मलबा निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। तपोवन टनल के भीतर से मक रिमूवल और डिवाटरिंग कार्यो का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने टनल के भीतर रेस्क्यू टीम की सुरक्षा के दृष्टिगत सायरन सिस्टम को रेग्यूलर चैक करने के निर्देश दिए। वैराज साइड पर भी मलवे में लापता लोगों की खोजबीन कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी ने एनटीपीसी को वैराज साइड से मलवा निस्तारण हेतु तेजी से काम करने के निर्देश दिए ताकि बारिश होने पर कोई समस्या न हो।

वही झूलापुल का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 22 मार्च तक भंग्यूल तथा 28 मार्च तक जुग्जू में ब्रिज निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। जुवाग्वाड के ग्रामीणों द्वारा इलेक्ट्रोनिक ट्राॅली के बजाय झूलापुल बनाने की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी ने जुवाग्वाड में झूलापुल निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति हेतु शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जुग्जू, भंग्यूल तथा जुवाग्वाड में अभी मैनुअल ट्राॅली से आवागमन सुचारू है। वही रैणी में ऋषि गंगा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर बीआरओ द्वारा बैली ब्रिज निर्माण पूरा कर 5 मार्च से वाहनों का आवागमन सुचारू कर लिया गया है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने तपोवन रितविक कंपनी कार्यालय में एनटीपीसी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए सर्च आपरेशन में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों में शीघ्र मुआवजा वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभी तक जिन शवों की शिनाख्त की गई है। जिला प्रशासन द्वारा उन सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा वितरण किया जा चुका है। परन्तु एनटीपीसी द्वारा इसमें वांछित प्रगति परिलक्षित नही हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने एनटीपीसी को तहसील प्रशासन से समन्वय करने के निर्देश दिए। ताकि प्रभावित लोगों को समय मुआवजा मिल सके। वही जिलाधिकारी ने आपदा प्रबन्धन अधिकारी को एसडीआरएफ के साथ मिलकर पुनः एक बार ड्राॅन कैमरे की मदद से नदी किनारे सर्च अभियान चलाने और जहाॅ पर भी संभावना लगे वहाॅ पर ग्राउंड लेवल पर सर्च करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आईटीबीपी के अधिकारियों से ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी झील के बारे में भी जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि झील से पानी की निकासी सामान्य बनी हुई है।

आपदा में लापता लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जो प्रक्रिया निर्धारित की गई थी उस प्रक्रिया के अनुरूप संबधित जिलों के जिलाधिकारियों को पूर्व में ही प्रमाण पत्र मंगवाए गए थे। अभी तक विभिन्नि जिलों से 77 फाइलें एसडीएम जोशीमठ कार्यालय को प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसमें तत्काल जांच कर आख्या उपलब्ध करें। साथ ही अभीहित अधिकारी एसडीएम जोशीमठ को शीघ्र प्रारम्भिक आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। जिससे लोगों को समय से मुआवजा वितरण किया जा सके।

एनटीपीसी के जीएम राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार ने बताया कि इंटेक एडिट टनल में मग रिमूवल का कार्य 200 मीटर तक किया गया है। वैराज साइड पर मलवा निस्तारण हेतु पर्याप्त मशीनें लगाई गई है। इंटेक अडिट टनल में मग रिमूवल के दौरान 15 मानव शव बरामद किए गए। डिसिल्टिंग चैंबर में एक्सकवेसन व नदी के प्रभाव से डिसिल्टिंग क्षेत्र को अलग करने के लिए अपस्ट्रीम पर बोन्ड निर्माणए रेस्क्यू हेतु एप्रोच रोड व अपस्ट्रीम डाउनस्ट्रीम पर कॉम्बिग लगातार जारी है। बैराज साइट पर नदी के प्रवाह को दाहिने किनारे मोड़ने व एप्रोच रोड कार्य चल रहा है। बुधवार देर रात्रि को तपोवन टनल से 1 शव और 1 मानव अंग बरामद हुआ।

रैणी तपोवन आपदा में लापता 204 लोगों में से अभी तक 74 लोगों के शव और 34 मानव अंग बरामद किए जा चुके है। जिसमें से 44 शव और 1 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। मृत व्यक्तियों के अनुग्रह अनुदान मद से 39 मृतकों के परिवारों को प्रति परिवार 4 लाख की दर से कुल 1 करोड़ 56 लाख रुपए की धनराशि तथा 12 घायलों को प्रति व्यक्ति 4300 की दर से 51600 की धनराशि वितरण की जा चुकी है। जुग्जू में 60 मीटर लॉग ब्रिज तथा भंग्यूल में 65 मीटर लाॅग ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल विद्युत एवं संचार व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, जीएम एनटीपीसी आरपी अहिरवार, एनडीआरएफ के मेजर कुलीश आनंद, ईई अला दिया, तहसीलदार प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।

Share61SendTweet38
Previous Post

उत्तराखंड में एक और चिपको आंदोलन की गूंज

Next Post

गढ़वाल आयुक्त ने कुंभ आयोजन को लेकर संतों से चर्चा की

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026
7
उत्तराखंड

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
19
उत्तराखंड

डोईवाला: द होराइजन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव ‘उद्भव-2026’

November 4, 2026
44
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

November 4, 2026
47
उत्तराखंड

तरवाड़ी महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बबिता एवं छात्र वर्ग में अभिषेक विजेता

November 4, 2026
7
उत्तराखंड

यूकेडी ने लोनिवि थराली में प्रदर्शन कर बदहाल ग्रामीण सड़कों पर आक्रोश जताया

November 4, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.