डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और धार्मिक आयोजन के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। नगर के मिल रोड स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर दूध अभिषेक, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में मरीजों को फल वितरित किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को सेवा भाव के साथ मना रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मंदिर में दूध अभिषेक और जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना के साथ कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आयोजन में भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना और उसके सुख-दुख में सहभागी बनना ही सेवा का वास्तविक भाव है। इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, चंद्रभान पाल, सोनू गोयल, आदर्श सिलेलान, केतन गुप्ता, अनीता गुरुंग, मनोज कुमार, मनमोहन नौटियाल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, कैलाश मित्तल, अभिनव गोपाल राणा, यश राजपूत, मोहित डंगवाल, विनय कंडवाल आदि मौजूद रहे।











