• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

दूून पुस्तकालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन

21/02/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
46
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून, 21 फरवरी। दूून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र तथा धाद संस्था की ओर से आज सायं अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा के दिवस पर भाषाई विरासत की यात्रा का एक कार्यक्रम केन्द्र के सभागार में किया गया। इसके तहत भाषा विषयक वार्ताओं का प्रस्तुतिकरण, उत्तराखण्ड की भाषा व सह भाषाओं की कविताओं का पाठ किया गया । कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं के प्रचार प्रसार व सम्वर्द्धन कार्य के लिए गढ़ भारती नामक पत्रिका के बीज अंकुरित करने वाले श्री रमेश चंद्र घिल्डियाल जी तथा धुमाकोट धाद की शाखा को पल्लवित करने वाले श्री विनोद पटवाल जी को धाद मातृभाषा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया दो किया गया।

पूर्व मुख्य सचिव श्री नृप सिंह नपलच्याल ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड की बोली भाषाओं के समुचित संरक्षण की बात कही। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से लोकभाषाओं पर लेखन और उन्हें आम बोलचाल में अधिकाधिक उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कुमाउनी भाषविद श्रीमती कमला पंत ने कहा कि किसी भी स्थान व समाज संस्कृति की प्रमुख संवाहक वहां की लोकभाषा होती है। भाषा मात्रा विचारों व भावों की संवाहक ही नहीं अपितु उस स्थान व समाज के ऐतिहासिक, राजनीतिक, सामाजिक घटनाक्रमों साहित्य की विविध धाराओं और सामाजिक आंदोलन से प्रसूत परिवर्तनों की संरक्षिका है।

भाषा कार्यकर्ता और साहित्यकार शान्ति प्रकाश जिज्ञासु ने स्वागत संबोधन में कहा कि धाद यूनेस्को की 2010 की रिपोर्ट के बाद निरंतर भाषा के संरक्षण संवर्धन और विकास के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मना रही है इसके लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों और अन्य स्थानों पर जाकर भाषा के प्रचार प्रसार और संरक्षण करने के लिए कई कार्यक्रम किए उन्होंने अब तक किए गए कार्यक्रमों की एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की ।

साहित्यकार महेंद्र ध्यानी ने धाद की 38 वर्षों की यात्रा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं के सम्वर्द्धन को लेखन कार्य के माध्यम से निरन्तर बनाये रखना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुमित्रा जुगलान, साहित्यकार ने की।

इस अवसर पर गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, रवांल्टी, नागपुरीऔर रं ल्वो भाषा के कवियों ने अपनी एक से बढकर एक शानदार कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की चाहवाही लूटी।

कुमाऊनी कवि साहित्यकार भारती पांडे ने चौसात में नई विधा की कविता ‘आली आली,निनुरी आंख मजि भौ सितलो’ व ‘कुकुर त हुनी वफादार पै बुकूनी लै’ सुनाई। वहीं रवांल्टी कवि महाबीर रवांल्टा ने अपनी कविता ‘तेरऽ बाऽन मुंईं काऽ न भोगी यां पापी दुन्या न काऽ न सुणाई’ व जौनसारी कवियत्री सुनीता चौहान ने कविता ‘शुणिया लोगो! जौनसार की बाता रीता हरे भरे डोखरे क्यारीयॉ’ और सुरेश स्नेही ने ‘हतास निराश उदास भुला नि होणु नि होणुनि होणु छोरा’ सुनाकर सबको आनंदित किया। इस अवसर पर बीना बैंजवाल, दिनेश डबराल, शान्ति नबियाल, शांति बिंजोला, रक्षा बौड़ाई, प्रिया देवली अर्चना गौड़, सिद्धि डोभाल, मनोज भट्ट गढ़वाली, मधुरवादिनी तिवारी अंजना कंडवाल, विनीता मैठाणी ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया।

इस अवसर पर दून पुस्तकालय एव शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी ने उपस्थित लोगों का अभिनन्दन करते हुए दून पुस्तकालय का संक्षिप्त परिचय दिया।

धाद की संयोजक बीना कंडारी ने भी कवियों के लिए स्वागत संबोधन किया। सह संयोजक प्रेमलता सजवाण ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह रावत, ,विनीता मैठाणी,सुंदर सिंह बिष्ट, कुलभूषण नैथानी, डॉ. राकेश भट्ट, कांता डंगवाल , डॉ. मुनिराम सकलानी, गीता देवली, विनोद बिष्ट,आलोक सरीन, शूरवीर भंडारी,पंकज, शैलेंद्र नौटियाल ,भागचंद, विनय कुकसाल, विनोद बिष्ट सहित विभिन्न साहित्यकार , युवा पाठक, लेखक व शहर के कई विद्वत लोग शामिल रहे।
………………………………………..
_दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून, लैंसडाउन चौक, 9410919938_

Share18SendTweet12
Previous Post

नशामुक्त स्वस्थ जीवन का संदेश देने आठ हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा

Next Post

हमारा संकल्प उत्तराखंड के संसाधनों, जमीनों, को भू माफियाओं से बचाए रखना है : मुख्यमंत्री

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: बाजावाला में सुसवा नदी से दिनदहाड़े अवैध खनन

June 2, 2026
4
उत्तराखंड

भानियावाला शराब ठेके पर ओवररेटिंग का खेल जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल.

June 2, 2026
7
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘ – मुख्यमंत्री

June 2, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बुग्यालों के लिए खतरा बनते जा रहे ट्रेकर्स

June 2, 2026
4
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में चलने वाले घोड़े-खच्चर की लीद पर घमासान

June 2, 2026
7
उत्तराखंड

जनपद चमोली के तपोवन में भू-तापीय ऊर्जा (Geo Thermal Energy) परियोजना के विकास हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन

June 2, 2026
93

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67692 shares
    Share 27077 Tweet 16923
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45780 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37331 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: बाजावाला में सुसवा नदी से दिनदहाड़े अवैध खनन

June 2, 2026

भानियावाला शराब ठेके पर ओवररेटिंग का खेल जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल.

June 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.