• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की गईः सीएम

25/01/19
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
64
SHARES
80
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पिछले 22 माह में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश हित में अनेक नीतिगत निर्णय लिये गये हैं। राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के अर्थिक विकास एवं पिछड़ेपन को दूर करने तथा उद्योगों को बढावा देकर निवेश की व्यापक संभावनाएं तलाशी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहली बार इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन कर रू0 01 लाख 24 हजार करोड़ क एमओयूे साइन किए गये। इसमें से रू0 40 हजार करोड़ के निवेश पहाड़ी क्षेत्रों के लिए किए गए हैं। पहाड़ों पर लघु उद्योगों का विकास किया जा रहा है। बागेश्वर में पहली लीसा फैक्ट्री की शुरुआत हुई है। इसमें से लगभग रू0 10 हजार 300 सौ करोड़ के प्रोजेक्ट जल्द धरातल पर उतरने लगेंगे। इससे 20 हजार रोजगार सृजित होंगे। मार्च तक यह लगभग 13 हजार करोड होने का अनुमान है। आने वाले 3 चार महीनों में 30 हजार करोड़ रुपए के अन्य प्रोजेक्ट भी धरातल पर दिखाई देने लगेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी कैबिनेट ने समय-समय पर राज्य के विकास के लिए नई नीतियों को मंजूर किया हैः। राज्य सरकार द्वारा 15 क्षेत्रों के लिये मौजूदा नीतियों में संशोधन करते हुये नये क्षेत्रों के लिये भी नीतियां बनायी गयी है, जिनमें मैगा औद्योगिक और निवेश नीति, स्टार्टअप नीति, एम.एस.एम.ई., फिल्म नीति, सूचना संचार प्रौद्योगिक और इलेक्ट्राॅनिक्स नीति, पर्यटन नीति, मेगा फूड पार्क प्रोत्साहन, आयुष नीति, मैगा टैक्साटाईल पार्क पाॅलिसी, सौर ऊर्जा नीति, इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण नीति, एरोमा पार्क नीति, बृहद औद्योगिक पंूजी निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, जैव प्रौद्योगिकी नीति, चीड़ की पत्तियों व अन्य बायोमास से ऊर्जा उत्पादन, कीडा जड़ी दोहन और विपणन नीति सम्मिलित है। एमएसएमई के तहत उद्योगों की स्थापना के लिये जिलाधिकारियों को अधिकार दिये गये है। इसके भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की विकास दर और प्रति व्यक्ति आय में बढोतरी हुई है। वर्ष 2018-19 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2,14,993 करोड़ अनुमानित है। राज्य में अनुमानित आर्थिक विकास दर 2017-18 में 6.82 फीसद थी जो 2018-19 में बढ़कर 7.03 प्रतिशत हो गई है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत दर 7.2 प्रतिशत है। वर्ष 2018-19 में उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय यानि एक आदमी की सालाना कमाई 1,90.284 रुपये है जबकि देश की प्रति व्यक्ति आय 1,25,397 है। हालांकि विकास दर और प्रति व्यक्ति आय में मैदानी जिलों और पहाड़ी जिलों में बहुत फर्क है। हमारी कोशिश इसी फर्क को पाटने की है। हम पहाड़ों को ध्यान मे रखकर योजनाएं बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना लोगों का रक्षा कवच बनी है। प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा सालाना 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना में अब तक 11 लाख से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके है। करीब 3 हजार लोगों का निशुल्क इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक जहां राज्य में 17 साल में केवल 1123 डॉक्टर तैनात थे, वहीं हमने 17 महीनों में 1137 नए डॉक्टरों की भर्तियां की है। 26 जनवरी से निशुल्क एयर एंबुलेंस सेवा शुरू कर रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों के लिए यह वरदान साबित होगी। अल्मोड़ा में डायलिसिस सेवा शुरू की गई है, पिथौरागढ़, श्रीनगर, कोटद्वार में जल्द शुरू करने वाले हैं। पहली बार राज्य में टेलीमेडिसिन और टेलीरेडियोलॉजी जैसी आधुनिक तकनीकें लाई गई हैं। आशा कार्यकत्रियों के बकाया भुगतान के लिए रू0 33 करोड़ जारी किए हैं। एएनएम और आशाओं के लिए दुर्घटना बीमा योजना शुरू की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम ऑलवेदर रोड़ का काम प्रगति पर है। साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, टनकपुर रेल लाइन व रुड़क देवबंद रेल लाइन पर जल्द काम शुरू होने वाला है राज्य के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा। राज्य के कोने कोने को सड़क व पुलों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। हम जो भी काम कराते हैं टाइम बाउंड करवा रहे हैं। देहरादून में अटल सेतु और विश्वेसरैया टनल इस बात का उदाहरण हैं। पिछले दो साल में रिकॉर्ड 4270 कि.मी. सड़कों का निर्माण, जबकि 1472 कि.मी. सड़कों का पुर्ननिर्माण हुआ 2022 तक 355 पुलों का निर्माण का लक्ष्य है, 155 पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। टिहरी का बहुप्रतीक्षित डोबरा चांठी पुल का निर्माण अगस्त 2019 तक पूर्ण हो जाएगा। इसके लिये 87 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है। अजबपुर फ्लाईओवर भी फरवरी 2019 तक पूर्ण हो जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 71 साल बाद सीमांत गांवों में बिजली पहुचायी गयी है। सौभाग्य योजना के अधीन 246 गांवों को बिजली पहुंचाई गई, जबकि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से 94 गांव बिजली से रोशन हुए हैं। प्रदेश के लोगों को सस्ती हवाई सेवाओं का तोहफा मिला है। अब देहरादून से पिथौरागढ़ और पंतनगर मात्र एक घंटे की दूरी पर रह गए हैं। देहरादून से 23 शहरों तक सीधी उड़ान सेवाएं शुरू की गई है। कनेक्टिविटी के साथ ही रोपवे निर्माण में हमने काफी प्रगति की है। सुरकंडा देवी तक रोपवे निर्माण लगभग पूर्ण हो गया। पूर्णागिरी मंदिर तक भी रोपवे निर्माण चल रहा है। इसके अलावा मसूरी, केदारनाथ को भी रोपवे से जोड़ा जा रहा है। 42 वर्षों से लम्बित लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना के लिये एमओयू पर विभिन्न राज्यों द्वारा हस्ताक्षर किये जा चुके है। इससे 300 मेगावाट विद्युत प्रदेश को मिलेगी। रेणुका बांध पर भी एमओयू किया जा चुका है। किसाऊ परियोजना पर भी लगभग सहमति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सौंग बांध का निर्माण आरम्भ हो जायेगा। सूर्यधार झील का कार्य प्रगति पर है। इस योजनाओं को भी कम लागत में बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से किसानों की आमदनी दोगुनी करने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में दिसम्बर 2018 तक 1,60,479 कृषकों को 80975.00 लाख के ऋण उपलब्ध कराये गये हंै। फार्म मशीनरी बैंक से कृषि उपकरणों की खरीद पर 80 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। गन्ना किसानों के बकाया का 100 प्रतिशत भुगतान किया गया है उत्तराखंड को ऑर्गैनिक स्टेट बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं प्रदेश में 10 हजार जैविक क्लस्टर बनाने पर काम जारी है ’जिसमें से 1.5 लाख हेक्टेयर पर जैविक खेती की जा रही है। खेती के साथ साथ पशुपालन, मत्स्यपालन को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दुग्ध संघों को 4 रुपए प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि गांवों में बागवानी, सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सगंध खेती से गांवों की तस्वीर बदल रही है। प्रदेश के किसानों को अब 01 लाख तक का तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जायेगा। भुगतान में धान का पूरा मूल्य किसानों को रिकार्ड समय से आनलाईन भुगतान किया गया।

Share26SendTweet16
Previous Post

पुुलिस कर्मी साल में दो बार ले सकेंगे मनमुताबिक छुट्टी

Next Post

एसएसपी मीणा को केदारनाथ कार्यों में भूमिका निभाने के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवम सुशासन पुरस्कार

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: पेयजल संस्थान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

October 9, 2026
24
उत्तराखंड

उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी’

October 9, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: गढ़भोज दिवस पर खीर बनाकर अनामिका ने हासिल किया प्रथम स्थान

October 9, 2026
56
उत्तराखंड

उत्तराखंड में दस्तावेजों की हेराफेरी पर पारदर्शी ऐडमिशन की चुनौतियां

October 9, 2026
4
उत्तराखंड

मंडल मुख्यालय पौड़ी में कब रौनक लौटेगी सरकार!

October 9, 2026
7
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने रेशमा बिष्ट की तलाश के प्रकरण में आवश्यक सहायता का दिया आश्वासन

October 9, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37459 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: पेयजल संस्थान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

October 9, 2026

उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी’

October 9, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.