• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पलायन से जूझ रहे एक सरकारी स्कूल को डिजिटल बनाने की सफल मुहिम

23/09/26
in उत्तराखंड, देहरादून, पिथौरागढ़
Reading Time: 1min read
4
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पलायन से जूझ रहे एक सरकारी स्कूल को डिजिटल बनाने की सफल मुहिम
पिथौरागढ़ जिले के जौरासी क्षेत्र में एक पुस्तकालय की स्थापना के लिए सन् 2022-23 में एक ट्रस्ट श्री बालकदेव फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। करीब चार साल संघर्ष के बाद अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज जौरासी को एक कंपलीट डिजिटल स्कूल की सुविधाओं से सुसज्जित किया जा चुका है। इन सुविधाओं में पुस्तकालय भवन समेत पुस्तकालय की स्थापना, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास के लिए एलईडी डिवाईस और अधुनातन सुविधाओं से लैस क्यान सिस्टम की स्थापना शामिल है। दूरस्थ क्षेत्र के पलायन से बुरी तरह प्रभावित एक सरकारी इंटर कालेज को एक ट्रस्ट की मेहनत से डिजिटल स्कूल बनाने की शायद प्रदेश में यह पहली घटना होगी।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज जौरासी पिथौरागढ़ में पुस्तकालय भवन के लिए सीएसआर मद में उत्तराखंड जल विद्युत निगम से साढ़े 25 लाख रुपये की धनराशि मंजूर कराई गई। स्थानीय विधायक डीडीहाट, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ की सहमति से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज जौरासी परिसर में इस पुस्तकालय भवन का निर्माण कराया गया। पुस्तकालय में करीब तीन हजार पुस्तकें हैं। जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा बारह तक सभी विषयों की एनसीईआरटी पुस्तकों का सेट शामिल है। इसके अलावा हिंदी अंग्रेजी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबों से लेकर साहित्य, विज्ञान, धर्म से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं। अभी भी लोगों द्वारा पुस्तकालय को किताबें डोनेट करने की प्रक्रिया जारी है।
पिटकुल ;पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंडद्ध के सहयोग से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज जौरासी में एक कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई है। पिटकुल ने सीएसआर मद में 4.96 लाख ;चार लाख छियानबे हजारद्ध रुपये की धनराशि प्रदान की। जिससे दस डेस्कटाप, पिं्रटर, इंवर्टर की खरीद की गई। इस तरह एक सरकारी स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थापना हो सकी।
पिटकुल का सहयोग निरंतर जारी रहा। पिटकुल ने पुस्तकालय में पुस्तकों के रखरखाव के लिए गोदरेज रैक, सोफा, अलमारी, कंप्यूटर कक्ष के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर टेबल, कंप्यूटर चेयर, रीडिंग टेबल, रीडिंग चेयर, एलईडी डिवाइस समेत तमाम अधुनातन सुविधाओं के लिए सीएसआर मद में 887206 ;आठ लाख सत्तासी हजार दो सौ छहद्ध रुपये की धनराशि ट्रस्ट को प्रदान की।
इसके अतिरिक्त मैनकाइंड फार्मा के सहयोग से हमें क्यान सिस्टम प्राप्त हुआ है। यह सिस्टम भी सीएसआर मद में प्राप्त हुआ। इस सिस्टम के लिए धनराशि देने के बजाय मैनकाइंड फार्मा ने सीधे सिस्टम प्रदान किया। आईआईटी खड़गपुर द्वारा हाल में विकसित किया गया यह सिस्टम सीबीएसई बोर्ड के कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक के सभी विषयों का सैलेबस हिंदी-अंग्रेजी माध्यम से पढ़ा सकता है। यह प्रोजेक्टर की तरह काम करता है। प्रत्येक विषय का सैलेबस चैप्टर वार पढ़ाता है। 40 मिनट की क्लास के बाद चैप्टर से संबंधित सवाल पूछता है और उनके उत्तर बताता है। खासकर दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों में वर्षों तक विषय अध्यापक नियुक्त नहीं होते। ऐसी स्थिति में क्यान सिस्टम अध्यापक की कमी को दूर कर सकता है। अध्यापक चाहे किसी विषय का हो।
पलायन की वजह से लगातार छात्र संख्या के अभाव से जूझ रहे दूरस्थ क्षेत्र के इस सरकारी इंटर कालेज के लिए ये आधुनिकतम सिस्टम अधुनातन सुविधाओं की प्रतिपूर्ति करता है। स्कूल के स्टाफ द्वारा इन संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और जिला स्तर के अधिकारियों की लगातार मानीटरिंग से इन संसाधनों का उपयोग विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए किया जा सकता है।
शंकर सिंह भाटिया संस्थापक अध्यक्ष श्री बालकदेव फाउंडेशन

Share2SendTweet1
Previous Post

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
87
उत्तराखंड

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

नंदा देवी देश ही नहीं विदेशी सैलानियों की आस्था का भी केंद्र है

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

डोडीताल में विराजे हैं ‘डोडीराजा यहीं मां पार्वती ने दिया था भगवान गणेश को जन्म

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

September 22, 2026
7
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

September 22, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67742 shares
    Share 27097 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

पलायन से जूझ रहे एक सरकारी स्कूल को डिजिटल बनाने की सफल मुहिम

September 23, 2026

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.