हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।स्वतंत्रता संगाम सेनानी आलम मिह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी एवं हैशटैग बिलीवर फाउंडेशन के मध्य एक एमओयू साइन किया गया है। इस एमओयू पर कालेज की ओर प्राचार्य डॉ० सेराज मोहम्मद ने फाउंडेशन की ओर से अध्यक्षा कंचन रावत हस्ताक्षर किए। प्राचार्य डॉ० सेराज मोहम्मद ने बताया कि इस एमओयू के द्वारा महाविद्यालय में 15 अक्टूबर से 15 जनवरी 2027 के बीच छात्र छात्राओं को तमाम तरह के प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्राचार्य ने बताया कि एमओयू के तहत छात्र, छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट, इवेंट मैनेजमेंट, कंप्यूटर ट्रैकिंग तथा होमस्टे सहित अनेक व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसके साथ ही युवान फैलोशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत कौशल विकास के अनेक रोजगारपरक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। फाउंडेशन की अध्यक्ष कंचन रावत ने छात्र छात्राओं से एमओयू के अन्तर्गत आगामी सभी कौशल विकास कार्यक्रमों में प्रतिभाग की अपील की है। इसमें महाविद्यालय स्तर पर नोडल डॉ० प्रतिभा आर्या तथा कैरियर काउंसिल से सुधा राना, उद्धमिता से मनोज कुमार तथा एल्युमनाई संगठन से रजनीश कुमार सदस्य बनाएं गए है। इस अवसर पीटीए अध्यक्ष विवेक रावत, कनिष्ठ प्रमुख थराली राजेश चौहान, मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, हुकुम सिंह आदि मौजूद थे।











